Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Joint drive by the Municipal Corporation and Traffic Police against illegal encroachments and improper parking in Jalandhar.
{"_id":"6a3ba4e4e9b0803d000ddb1a","slug":"video-joint-drive-by-the-municipal-corporation-and-traffic-police-against-illegal-encroachments-and-improper-parking-in-jalandhar-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में अवैध कब्जों और गलत पार्किंग के खिलाफ निगम-ट्रैफिक पुलिस का संयुक्त अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में अवैध कब्जों और गलत पार्किंग के खिलाफ निगम-ट्रैफिक पुलिस का संयुक्त अभियान
जालंधर के व्यस्त बाजारों में बढ़ते अवैध कब्जों और गलत पार्किंग के खिलाफ नगर निगम की तहबाजारी शाखा और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की। यह अभियान श्री राम चौक, मिलाप चौक, फगवाड़ा गेट और भगत सिंह चौक क्षेत्र में चलाया गया। कार्रवाई के दौरान नगर निगम टीम ने दुकानों के बाहर किए गए अवैध कब्जों को हटाते हुए सामान जब्त किया, जबकि ट्रैफिक पुलिस ने नो-पार्किंग और अवैध रूप से खड़े वाहनों के चालान काटकर कई गाड़ियों को टो किया। अभियान के दौरान एक दुकान के बाहर लगाए गए काउंटर को हटाने की भी कोशिश की गई, जिस पर कुछ लोगों ने विरोध जताया। संयुक्त टीम ने राजू चीज कॉर्नर के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए चालान काटा। बताया जा रहा है कि कार्रवाई रोकने के लिए फोन पर बात करवाने की कोशिश की गई, लेकिन अधिकारियों ने बिना दबाव के अपनी कार्रवाई जारी रखी। ट्रैफिक पुलिस अधिकारी संजीव ने बताया कि बाजारों में दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध कब्जों और गलत पार्किंग के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अभियान के दौरान 5 से 6 वाहनों के चालान काटे गए, जबकि कई वाहनों को टो भी किया गया। वहीं नगर निगम की टीम ने अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ भी चालान जारी किए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर को अतिक्रमण और ट्रैफिक अव्यवस्था से मुक्त करने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।