Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Railway projects worth ₹24,000 crore underway in Punjab; Jalandhar station to undergo a makeover: Bittu
{"_id":"6a3bf1f3ed4a1524a8027774","slug":"video-railway-projects-worth-rs24000-crore-underway-in-punjab-jalandhar-station-to-undergo-a-makeover-bittu-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब में 24 हजार करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट जारी, जालंधर स्टेशन का होगा कायाकल्प: बिट्टू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में 24 हजार करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट जारी, जालंधर स्टेशन का होगा कायाकल्प: बिट्टू
जालंधर में गुरु नानकपुरा और गड़ा रोड रेलवे फाटक का उद्घाटन करने पहुंचे केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि उन्होंने पार्टी से पंजाब की सेवा के लिए 2027 का चुनाव लड़ने का आग्रह किया था। क्योंकि रेल इतना बड़ा महकमा है जिसकी जिम्मेदारी संभालते हुए पंजाब की सेवा नहीं कर सकता था। 2017 पंजाब का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और डबल इंजन की सरकार बनाकर प्रदेश का विकास करेंगे जैसे अन्य राज्यों में बीजेपी सरकारें विकास कार्य करवा रही है।
उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मन की वीडियो और श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार की टिप्पणी पर कहा कि मुख्यमंत्री पूरे तंत्र का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने डीजीपी और कमिश्नर को कहकर छोटी फोरेंसिक जांच करवाई और वीडियो को गलत बताया। वह पंजाब के लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। 2027 में जब डबल इंजन सरकार बनेगी तो सभी का हिसाब दिया जाएगा।
रेलवे ओवर ब्रिज के उद्घाटन पर उन्होंने कहा कि गुरु नानकपुरा और गढ़ा फटक शहर के दो ऐसी एरिया है जहां से गांव के लोग और एक बड़ी आबादी गुजरती जाती है जिन्हें घाटकोपर काफी परेशान होना पड़ता है जिसे जल्द ही निजात मिलने वाली है। ओवर ब्रिज का काम पूरा करने के लिए कंपनी को टेंडर देने के बाद ही नींव पत्थर रखा गया है, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार लोगों के साथ जुड़ी है और सिर्फ नींव पत्थर नहीं रखे जा रहे हैं बल्कि काम किया जा रहे हैं। पंजाब में रेलवे द्वारा करीब 24000 करोड रुपए के प्रोजेक्ट चलाए जा रहे हैं और जल्दी ही जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन का भी कायाकल्प किया जाएगा और सेकंड एंट्री गेट का काम भी शुरू होगा जिससे शहर के लोगों को फायदा मिलेगा।
पंजाब में लगातार बढ़ रही क्राइम की घटनाएं सरकार का फेलियर है जो सिर्फ लोगों को झूठे दिलासे दे करोड़ों रुपए विज्ञापन का खर्च कर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।