{"_id":"6a3d07a0574dda50fd09acb8","slug":"video-vijay-sampla-attacks-chief-minister-mann-says-the-end-of-the-aap-government-has-begun-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर: विजय सांपला का मुख्यमंत्री मान पर हमला, कहा-आप सरकार का अंत शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर: विजय सांपला का मुख्यमंत्री मान पर हमला, कहा-आप सरकार का अंत शुरू
भाजपा के पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला ने जालंधर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, केडी भंडारी, सरबजीत सिंह मक्कड़ सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
सांपला ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़ी वायरल वीडियो मामले में अकाल तख्त साहिब द्वारा बुलाए जाने पर उन्हें सच्चाई स्वीकार कर माफी मांग लेनी चाहिए थी। उन्होंने दावा किया कि जांच में वीडियो को एआई जनरेटेड नहीं पाया गया, लेकिन मुख्यमंत्री ने इसे स्वीकार करने के बजाय विवाद को और बढ़ाया। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि पंजाब पुलिस निष्पक्ष भूमिका निभाने के बजाय आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता की तरह काम कर रही है। उन्होंने गुरुग्राम के एक होटल में हुई घटनाओं और कुछ अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए। सांपला ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी और उसकी सरकार के पतन की शुरुआत हो चुकी है तथा जनता अब सच्चाई को समझ चुकी है।
प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने अकाल तख्त साहिब की मर्यादा का सम्मान करने की अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति कितना भी बड़ा क्यों न हो, उसे धार्मिक संस्थाओं के सामने जवाबदेह होना पड़ता है। उन्होंने कहा जिस वीडियो को वह कह रहे थे कि एआई जनरेटेड नहीं है और रिपोर्ट को दिखा रहे थे। वह रिपोर्ट बनाने वाला खुद आकर कह रहा है कि वह मान्यता प्राप्त नहीं है। यह सब एक षड्यंत्र के रूप में किया गया है और पैसे देकर किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।