Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Political tussle over Guru Nanak Pura flyover: BJP leaders attack Congress, tell them to stop trying to claim credit for the Modi government's project.
{"_id":"6a3d12b5b63a5aa6610dbc02","slug":"video-political-tussle-over-guru-nanak-pura-flyover-bjp-leaders-attack-congress-tell-them-to-stop-trying-to-claim-credit-for-the-modi-governments-project-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर: गुरु नानक पुरा फ्लाईओवर पर सियासी संग्राम: भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- मोदी सरकार के प्रोजेक्ट का श्रेय लेने की कोशिश बंद करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर: गुरु नानक पुरा फ्लाईओवर पर सियासी संग्राम: भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- मोदी सरकार के प्रोजेक्ट का श्रेय लेने की कोशिश बंद करें
गुरु नानक पुरा फ्लाईओवर को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। भाजपा के जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने पार्टी प्रवक्ताओं और नेताओं के साथ प्रेस वार्ता करते हुए कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक राजिंदर बेरी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि बेरी जनता को गुमराह कर केंद्र सरकार की उपलब्धि का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं। हिक्की ने कहा कि गुरु नानक पुरा फ्लाईओवर का प्रस्ताव पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के कार्यकाल में भेजा गया था और इसकी मंजूरी भी केंद्र सरकार के रेल मंत्रालय ने पहले ही दे दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2017 से 2026 तक पंजाब में कांग्रेस और बाद में आम आदमी पार्टी की सरकारों तथा नगर निगम ने अपने हिस्से की वित्तीय जिम्मेदारी पूरी नहीं की, जिसके कारण यह महत्वपूर्ण परियोजना वर्षों तक लटकी रही। उन्होंने कहा कि अब इस फ्लाईओवर का पूरा खर्च केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय द्वारा वहन किया जा रहा है, क्योंकि पंजाब सरकार और नगर निगम अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहे। ऐसे में कांग्रेस नेताओं द्वारा इसका श्रेय लेने की कोशिश राजनीतिक बेशर्मी का उदाहरण है।अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि भाजपा ने केवल घोषणाएं नहीं कीं, बल्कि विकास कार्यों को धरातल पर उतारकर दिखाया है। उन्होंने सूर्य एन्क्लेव, लदेवाली और धनोवाली अंडरब्रिज जैसे प्रोजेक्टों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा जनता को राहत देने के लिए लगातार काम कर रही है।उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में बशीरपुरा, करोल बाग, लाडोवाली रोड, दकोहा और रामा मंडी रेलवे लाइन पर भी फ्लाईओवर, फुटओवर ब्रिज और अंडरब्रिज जैसी परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा।
----कांग्रेस से मांगा विकास कार्यों का हिसाब
भाजपा नेताओं ने सवाल उठाया कि कांग्रेस अपने कार्यकाल में जालंधर के लिए कौन-से बड़े विकास प्रोजेक्ट पूरे करवा पाई? कितने रेलवे फाटक खत्म हुए? कितने फ्लाईओवर और अंडरब्रिज बने? उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति केवल घोषणाओं और श्रेय लेने तक सीमित रही है, जबकि भाजपा मंजूरी, फंडिंग और निर्माण—तीनों स्तरों पर काम करती है।
'जनता पहचान चुकी है सच्चाई'
हिक्की ने कहा कि जालंधर की जनता अब यह समझ चुकी है कि विकास कार्यों को गति देने में केंद्र सरकार और भाजपा की अहम भूमिका रही है। उन्होंने राजिंदर बेरी को सलाह दी कि वे जनता को भ्रमित करने के बजाय अपने कार्यकाल का हिसाब दें। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि आने वाला समय विकास, जवाबदेह राजनीति और निर्णायक नेतृत्व का होगा, न कि श्रेय लेने की राजनीति का।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।