Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
A woman was attacked and her gold chain snatched outside Bellevue Greens Flats; a passerby apprehended one of the miscreants.
{"_id":"6a3bf53ad1d3da4c1a034ec3","slug":"video-a-woman-was-attacked-and-her-gold-chain-snatched-outside-bellevue-greens-flats-a-passerby-apprehended-one-of-the-miscreants-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर: बेलव्यू ग्रीन्स फ्लैट्स के बाहर महिला पर हमला कर छीनी थी सोने की चेन, राहगीर ने दबोच लिया था एक बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर: बेलव्यू ग्रीन्स फ्लैट्स के बाहर महिला पर हमला कर छीनी थी सोने की चेन, राहगीर ने दबोच लिया था एक बदमाश
महानगर जालंधर में बेलव्यू ग्रीन्स फ्लैट्स के बाहर हुई स्नैचिंग की घटना में को पुलिस ने सुलझा लिया। मॉडल टाउन के एसीपी ने प्रेस वार्ता में बताया कि मामले में शामिल दोनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है। इनमें से एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है, जबकि दूसरा घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस थाना डिवीजन नंबर-7 में पीड़िता संदीप कौर अरोड़ा पत्नी विवेक अरोड़ा की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता मामला दर्ज किया है।
घटना एसएएस नगर एक्सटेंशन इलाके की है, जहां डॉक्टर की पत्नी सड़क किनारे जानवरों को पानी पिला रही थीं। इसी दौरान एक्टिवा सवार दो युवकों ने महिला पर तेजधार हथियार से हमला कर उसके गले से सोने की चेन और लॉकेट झपट लिया। वारदात के बाद दोनों आरोपी एक्टिवा पर फरार होने लगे, लेकिन महिला का शोर सुनकर पीछे से आ रहे एक कार चालक ने साहस दिखाते हुए उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एक आरोपी सड़क पर गिर गया और उसकी टांग टूट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे दबोच लिया, जबकि दूसरा आरोपी चेन लेकर फरार हो गया। आरोपियों की पहचान राजा पुत्र दीपक कुमार उर्फ दीपा निवासी क्वार्टर नंबर-6 स्टाफ कॉलोनी सिविल अस्पताल जालंधर और राजन कुमार पुत्र किशन कुमार निवासी बस्ती मिठू, जालंधर के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक राजन कुमार घटना के दौरान घायल हो गया था और पैर में फ्रैक्चर होने के कारण फिलहाल सिविल अस्पताल जालंधर में भर्ती है। वहीं दूसरे आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में आरोपी महिला की रेकी करते और फिर वारदात को अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी है। एसीपी मॉडल टाउन ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपियों का किसी अन्य स्नैचिंग गिरोह से संबंध तो नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।