सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Nikay Chunav 2026 result out

Punjab Nikay Chunav: गुरदासपुर और दीनानगर में कांग्रेस, कादियां में अकाली दल; आप को तीन शहरों में लगा झटका

मनन सैनी, गुरदासपुर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 13 Jun 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
सार

गौर रहे कि तीनों नगर परिषदों के कुल 59 वार्डों में कांग्रेस ने 32 सीटें जीतकर सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की। आम आदमी पार्टी को 15 सीटें मिलीं। 

Punjab Nikay Chunav 2026 result out
मतदान केंद्र के बाहर वोट डालने के लिए खड़े मतदाता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

 गुरदासपुर जिले की तीन प्रमुख नगर परिषदों गुरदासपुर, दीनानगर और कादियां के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। चुनावी नतीजों में कांग्रेस ने गुरदासपुर और दीनानगर में शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक सीटें हासिल कीं, जबकि कादियां में शिरोमणि अकाली दल सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आया। वहीं, राज्य की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को तीनों नगर परिषदों में अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी।


गुरदासपुर नगर परिषद में कांग्रेस की 21 सीटों पर जीत
29 वॉर्डों वाली गुरदासपुर नगर परिषद में कांग्रेस ने 21 सीटें जीतकर शानदार बढ़त हासिल की। आम आदमी पार्टी को 7 सीटों पर संतोष करना पड़ा, जबकि एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहा। कांग्रेस की ओर से वार्ड नंबर 2 से रमणदीप ने 627 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। आम आदमी पार्टी के योगेश शर्मा ने वार्ड नंबर 9 से 454 वोटों के अंतर से जीत हासिल कर अपनी पार्टी की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। सबसे कांटे का मुकाबला वार्ड नंबर 28 में देखने को मिला, जहां कांग्रेस की अंजू बाला मात्र 8 वोटों के अंतर से विजयी रहीं। वॉर्ड नंबर 4 से निर्दलीय उम्मीदवार आशा रानी ने 21 वोटों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीनानगर नगर परिषद: कांग्रेस आगे, आप ने भी दिखाई ताकत
दीनानगर नगर परिषद के 15 वार्डों में कांग्रेस ने 7 सीटें जीतकर बढ़त बनाई, जबकि आम आदमी पार्टी ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की। भारतीय जनता पार्टी को 1 सीट मिली। कांग्रेस के जगरूप सिंह (वार्ड 5) ने 157 और मनोज गुप्ता (वार्ड 13) ने 178 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। आम आदमी पार्टी की परवीन कुमारी ने वार्ड नंबर 4 से 401 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की, जो परिषद की सबसे बड़ी जीत रही। भाजपा के अश्वनी कुमार ने वार्ड नंबर 15 से 243 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। दीनानगर में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
विज्ञापन


 

कादियां नगर परिषद: अकाली दल सबसे बड़ी पार्टी
कादियां नगर परिषद के 15 वार्डों में शिरोमणि अकाली दल ने 6 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा हासिल किया। कांग्रेस को 4, आम आदमी पार्टी को 2, भाजपा को 1 तथा निर्दलीय उम्मीदवारों को 2 सीटें मिलीं। वार्ड नंबर 6 से निर्दलीय उम्मीदवार अतिया तुल वहीद ताहिरा निर्विरोध चुनी गईं। अकाली दल के गुरदिलबाग सिंह (वार्ड 5) ने 312 तथा सुखप्रीत सिंह (वार्ड 3) ने 232 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। कांग्रेस की ओर से देबो (वार्ड 2) और गुरबचन सिंह (वार्ड 1) विजयी रहे। भाजपा के राज कुमार ने वार्ड नंबर 13 से 33 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

गौर रहे कि तीनों नगर परिषदों के कुल 59 वार्डों में कांग्रेस ने 32 सीटें जीतकर सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की। आम आदमी पार्टी को 15 सीटें मिलीं, जबकि शिरोमणि अकाली दल ने 6 सीटें, भाजपा ने 2 सीटें और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की।

इन नतीजों से स्पष्ट संकेत मिलता है कि गुरदासपुर जिले के शहरी मतदाताओं ने कांग्रेस पर सबसे अधिक भरोसा जताया है। वहीं, सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को स्थानीय निकाय चुनावों में अपेक्षा से कम समर्थन मिला है। कादियां में अकाली दल का प्रदर्शन भी उल्लेखनीय रहा, जहां वह सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed