सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Police constable missing

पंजाब पुलिस का कॉन्स्टेबल लापता: नहर किनारे मिली थार, गुरदासपुर पुलिस स्टेशन में थी ड्यूटी

संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 13 Jun 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस जवान की तलाश परिवार कर रहा है। युवराज के मित्र जतिन ने कहा कि पूरे मोहल्ले के लोग युवराज की तलाश में जुटे हुए हैं।

Punjab Police constable missing
लापता पुलिस जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार


पंजाब पुलिस का कॉन्स्टेबल अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। हालांकि पुलिस जवान की थार गाड़ी पठानकोट के धीरा क्षेत्र में नहर किनारे दो दिन बाद मिली है। कांस्टेबल का कोई सुराग नहीं चल पाया है। संभावना जताई जा रही है कि कांस्टेबल नहर में गिरा होगा। लापता पुलिस कांस्टेबल की पहचान युवराज निवासी इंद्रा कॉलोनी 22 वर्ष के तौर पर हुई है।

युवक की नहर में तलाश के लिए एनडीआरएफ और पुलिस जवान लगे हुए हैं। युवराज के भाई नितिन के मुताबिक पंजाब पुलिस में कार्यरत युवराज की ड्यूटी गुरदासपुर पुलिस स्टेशन में थी। गत दो दिनों से युवराज लापता है और उसका फोन भी बंद आ रहा है। युवराज की थार गाड़ी धीरा पुल के पास नहर किनारे खड़ी मिली, जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से बिना बताए निकल गया और वापस नहीं लौटा
पुलिस जवान की तलाश परिवार कर रहा है। युवराज के मित्र जतिन ने कहा कि पूरे मोहल्ले के लोग युवराज की तलाश में जुटे हुए हैं। धीरा से लेकर माजरा तक व्यापक सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन अभी तक युवराज का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। युवराज के पिता भी पंजाब पुलिस में थे और उनकी मौत चार साल पहले हुई जिसके बाद युवराज को 2 साल पहले 2024 में पिता की जगह पंजाब पुलिस में नौकरी मिल गई। डीएसपी संजीव के मुताबिक पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द युवराज का पता लगा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed