फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Rahul Gandhi upset on Punjab Congress Rift bhupesh bhagel charanjit channi

पंजाब कांग्रेस में बगावत: नाराज राहुल गांधी ने भूपेश बघेल को किया तलब, 16 को बागी नेताओं के साथ करेंगे बैठक

Wed, 15 Jul 2026 09:29 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Wed, 15 Jul 2026 09:29 AM IST
सार

पंजाब में नाराज नेताओं का धड़ा प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को बदलने और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को चुनाव से पहले सीएम फेस घोषित करने की मांग कर रहा है। प्रभारी बघेल नाराज नेताओं की दोनों मांगों को सिरे से खारिज कर गए थे। अब राहुल गांधी पर सबकी नजरें टिकी हैं।

विज्ञापन
Rahul Gandhi upset on Punjab Congress Rift bhupesh bhagel charanjit channi
राहुल गांधी, चरणजीत चन्नी और भूपेश बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब कांग्रेस में बगावत पर राहुल गांधी खासे नाराज हैं। सूबे में विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी नेताओं के विद्रोह ने हाईकमान की चिंताएं बढ़ा दी हैं। 

विज्ञापन


हाईकमान ने रायपुर से विधानसभा सत्र बीच में छुड़वाकर पंजाब के प्रभारी भूपेश बघेल को दिल्ली तलब कर लिया है। राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 16 जुलाई को पंजाब के नाराज नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के बीच करीब दो घंटे तक बैठक हुई। इस दौरान पंजाब कांग्रेस में चल रही गुटबाजी, नेतृत्व विवाद और साल 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर समीक्षा की गई। पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल की रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा हुई। बघेल ने सोमवार को अपने पंजाब दाैरे की रिपोर्ट हाईकमान को साैंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक में पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा और उनके समर्थकों की ओर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व पर उठाए गए सवालों पर चर्चा हुई। इस दाैरान पार्टी नेतृत्व ने संगठन में बढ़ती खींचतान को गंभीर माना। राहुल और खरगे ने विधानसभा चुनाव से पहले इस पर खासी नाराजगी जाहिर की।

सूत्र बताते हैं कि बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक दल के नेतृत्व में बदलाव की संभावनाओं पर भी विचार हुआ। हालांकि बैठक के बाद इस संदर्भ में अभी किसी फैसले की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई। इसके अलावा हाईकमान ने बैठक में विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को एकजुट करने, संगठन को मजबूत करने और आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रभावी रणनीति बनाने पर भी विमर्श हुआ।

फैसले से पहले बघेल को सुनना चाहते हैं राहुल
पंजाब कांग्रेस में छिड़े विद्रोह को शांत करवाने और पार्टी को एकजुट करने की बड़ी जिम्मेदारी हाईकमान ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेश बघेल को साैंपी गई थी। इसके लिए बघेल 6 जुलाई को चंडीगढ़ पहुंचे और 11 जुलाई तक उन्होंने पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी समेत करीबन सभी नाराज नेताओं से सामूहिक व वन-टू-वन चर्चा की।

13 जुलाई को बघेल ने अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंप दी थी। इस मसले पर वरिष्ठ नेताओं की चर्चा के बाद अब किसी बड़े फैसले का इंतजार किया जा रहा है मगर फैसला लेने से पहले राहुल गांधी रूबरू होकर प्रभारी बघेल को सुनना व उनसे कुछ तथ्यों पर चर्चा करना चाहते हैं। इसीलिए उन्हें तत्काल रायपुर से दिल्ली तलब किया गया है।

वड़िंग पर दबाव, विरोधी खेमा शांत
मंगलवार को पंजाब कांग्रेस में बगावत पर हाईकमान की बैठक के बाद मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर दबाव बढ़ गया है। इस विवाद के बीच कांग्रेस हाईकमान वड़िंग से इस्तीफा ले सकती है, ऐसी अटकलें तेज हो गई हैं। दूसरी ओर, विरोधी खेमा भी इस वक्त शांत हैं। इस खेमे के कुछेक वरिष्ठ नेताओं ने सिर्फ इतना कहा कि वे भी हाईकमान के बुलावे और फैसले का ही इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले वे जल्द एक बैठक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed