सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Three Punjab women cricketer have made huge contribution in World cup 2025 say CM Bhagwant Mann

Women World Cup: 'पंजाब की बेटियों का बड़ा योगदान'... सीएम मान बोले- क्रिकेट, हॉकी और फुटबॉल में हमारे कप्तान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 03 Nov 2025 04:32 PM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भारतीय महिला टीम के वर्ल्ड कप 2025 जीतने टीम को बधाई दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि भारत की बेटियों को बहुत-बहुत बधाई।

विज्ञापन
Three Punjab women cricketer have made huge contribution in World cup 2025 say CM Bhagwant Mann
भगवंत मान। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

देश की बेटियों ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है। पहली बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्न कप का खिताब अपने नाम किया है। मोगा में भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का गांव दुनेका भी जश्न में डूब गया।



पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भारतीय महिला टीम के वर्ल्ड कप 2025 जीतने टीम को बधाई दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि भारत की बेटियों को बहुत-बहुत बधाई। खेलों में पंजाबी हमेशा आगे रहे हैं। हम राज्य में बच्चों को खेलों से जोड़ने और उन्हें नशे से दूर रखने के लिए आधुनिक खेल मैदान बना रहे हैं। भारतीय महिला टीम में पंजाब की तीन बेटियां हैं, जिनमें हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल और अमनजोत कौर है। तीनों ने भारत को विश्वकप जिताने में बड़ा योगदान दिया है। वहीं पुरुष टीम में भी हमारे तीन खिलाड़ी हैं शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह। हॉकी टीम में ग्यारह में से नौ खिलाड़ी पंजाब के हैं और कप्तान भी हमारा ही है। फुटबॉल टीम का कप्तान भी पंजाबी है। हम किसी से कम नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने कहा हम पर बेवजह आरोप लगाए जाते रहे हैं, लेकिन अब हम पंजाब को उसकी असली पंजाबियत वापस दिलाएंगे। कुश्ती, कबड्डी, गिद्धा, भंगड़ा और फौज में भर्ती ये सब हमारे पंजाब की पहचान थे और हम इस गौरव को फिर से लौटाएंगे।

मुख्मंत्री भगवंत मान आज तरनतारन में उप चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे हैं। वहां रोड शो के दौरान उन्होंने एक और बड़ा एलान किया कि पंजाब में महिलाओं को अगले बजट से 1000 रुपये महीना मिलना शुरू हो जाएंगे। सीएम भगवंत मान आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के प्रमोशन के लिए तरनतारन पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed