{"_id":"6a6a32fc11cec0d52400dcb2","slug":"young-boy-from-firozpur-dies-after-drowning-in-swimming-pool-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्विमिंग पूल में डूबने से फिरोजपुर के युवक की मौत: विदेश में हुआ हादसा, स्टडी वीजा पर गया था जोबनप्रीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्विमिंग पूल में डूबने से फिरोजपुर के युवक की मौत: विदेश में हुआ हादसा, स्टडी वीजा पर गया था जोबनप्रीत
Wed, 29 Jul 2026 10:36 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 29 Jul 2026 10:36 PM IST
सार
जोबनप्रीत करीब तीन साल पहले स्टडी वीजा पर उच्च शिक्षा के लिए कनाडा गया था और इन दिनों ब्रैंपटन में रह रहा था। कनाडा पुलिस ने परिवार को युवक की मौत की खबर दी।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजपुर जिले के गांव धीरा पतरा निवासी 22 वर्षीय जोबनप्रीत सिंह की कनाडा के ब्रैंपटन शहर में स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। बुधवार सुबह जैसे ही परिवार को घटना की सूचना मिली घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक के चाचा ने बताया कि जोबनप्रीत करीब तीन साल पहले स्टडी वीजा पर उच्च शिक्षा के लिए कनाडा गया था और इन दिनों ब्रैंपटन में रह रहा था। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात जोबनप्रीत से काफी देर तक फोन पर बातचीत हुई थी। उस दौरान वह पूरी तरह सामान्य था और किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया था।
बुधवार सुबह कनाडा पुलिस ने फोन कर परिवार को उसकी मौत की सूचना दी। परिजनों के अनुसार पुलिस ने बताया कि जोबनप्रीत स्विमिंग पूल में नहा रहा था। इसी दौरान वह पानी में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
परिवार ने पंजाब सरकार और केंद्र सरकार से जोबनप्रीत का पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने में सहायता की मांग की है ताकि धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार उसका अंतिम संस्कार किया जा सके।