फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Youth dies of drug overdose in Faridkot

फरीदकोट में नशे ने ली जान: ओवरडोज से बाथरूम में मृत मिला युवक, डेढ़ साल के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

Thu, 16 Jul 2026 12:47 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट Published by: Nivedita Updated Thu, 16 Jul 2026 12:47 PM IST
सार

मृतक के परिजनों ने गांव में खुलेआम नशा बिकने का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि पुलिस कार्रवाई के बावजूद नशा तस्कर कुछ समय बाद जेल से बाहर आकर फिर से वही धंधा शुरू कर देते हैं।

विज्ञापन
Youth dies of drug overdose in Faridkot
नशे के ओवरडोज से युवक की माैत - फोटो : संवाद

विस्तार

फरीदकोट थाना सदर के अधीन गांव अराईयांवाला कलां में नशे की ओवरडोज से 25 वर्षीय जसवंत सिंह उर्फ लल्ली की मौत ने एक परिवार की दुनिया उजाड़ दी। डेढ़ साल के मासूम बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया, जबकि माता-पिता ने अपने जवान बेटे को खो दिया। इस मामले में थाना सदर पुलिस ने मृतक के तीन साथियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन




मृतक के पिता जगदेव सिंह उर्फ लाहला ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि गांव के ही रहने वाले बिल्ला सिंह, रोहित उर्फ निंजा और संजू ने उनके बेटे को नशे की लत लगाई थी। परिवार ने उसे नशा मुक्ति केंद्र में भी भर्ती कराया था, लेकिन गलत संगत के कारण वह पूरी तरह नशा नहीं छोड़ सका। 
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, एक दिन पहले तीनों युवक जसवंत को घर से काम का बहाना बनाकर अपने साथ ले गए। देर शाम जब वह घर लौटा तो बाथरूम में चला गया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने दरवाजा खोला तो वह मृत अवस्था में पड़ा था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था और हाथ में सिरिंज लगी हुई थी। परिवार का आरोप है कि युवकों ने उसे नशा उपलब्ध कराया, जिसकी ओवरडोज से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने गांव में खुलेआम नशा बिकने का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि पुलिस कार्रवाई के बावजूद नशा तस्कर कुछ समय बाद जेल से बाहर आकर फिर से वही धंधा शुरू कर देते हैं, जिससे युवाओं की जिंदगी बर्बाद हो रही है।


वहीं थाना सदर के एसएचओ इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं, शव का गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसके बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed