फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Baba Farid University has put on hold the appointment and promotion of 180 employees.

Jalandhar News: बाबा फरीद यूनिवर्सिटी में 180 कर्मचारियों की नियुक्ति-पदोन्नति पर रोक

Wed, 19 Aug 2026 06:39 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Wed, 19 Aug 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
Baba Farid University has put on hold the appointment and promotion of 180 employees.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदकोट। बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज ने करीब 180 अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्तियों व पदोन्नतियों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। यह निर्णय विश्वविद्यालय के प्रबंधन बोर्ड ने पूर्व कुलपति राजीव सूद का कार्यकाल समाप्त होने के बाद हुई बैठक में लिया। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने 18 अगस्त 2026 को इस संबंध में पत्र जारी किया है।

यह फैसला 12 अगस्त, 2026 से प्रभावी होगा। प्रभावित कर्मचारियों को व्यक्तिगत नोटिस भी भेजे गए हैं। उन्हें समीक्षा समिति के समक्ष अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित संस्थानों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इनमें गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नर्सिंग कॉलेज और फिजियोथेरेपी कॉलेज जैसे संस्थान शामिल हैं। विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार, ये नियुक्तियां और पदोन्नतियां पूर्व कुलपति राजीव सूद और उनकी टीम द्वारा की गई थीं। ये नियुक्तियां अब विवादों में घिर गई हैं। प्रबंधन बोर्ड ने इन नियुक्तियों और पदोन्नतियों को स्थगित करने का निर्णय लिया है। पूर्व कुलपति राजीव सूद ने हाल ही में अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा किया था। उनके कार्यकाल में हुई ये नियुक्तियां अब जांच के दायरे में हैं। कर्मचारियों को पहले ही लिखित में सूचित किया गया था। इसमें कहा गया था कि अंतिम फैसला प्रबंधन बोर्ड का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed