{"_id":"6a85b6a599ba4c3f3d06f6a5","slug":"video-uproar-outside-the-licensing-office-in-jalandhar-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में लाइसेंस दफ्तर के बाहर हंगामा, हड़ताल से परेशान हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में लाइसेंस दफ्तर के बाहर हंगामा, हड़ताल से परेशान हुए लोग
जालंधर में बस स्टैंड के पास ड्राइविंग ट्रैक स्थित लाइसेंस दफ्तर में कर्मचारियों की हड़ताल के चलते लाइसेंस बनवाने पहुंचे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। काम बंद होने की जानकारी मिलने के बाद लोगों में रोष फैल गया और कुछ लोग कर्मचारियों के साथ बहस करते भी नजर आए। लाइसेंस बनवाने पहुंचे युवक रजत कपूर ने बताया कि वह छुट्टी लेकर दफ्तर आया था, लेकिन यहां पहुंचने पर कर्मचारियों ने काम करने से मना कर दिया। कई लोगों का कहना था कि वे करीब 70 किलोमीटर का सफर तय करके यहां पहुंचे हैं और उन्हें मौके पर आकर हड़ताल की जानकारी मिली। लोगों ने सवाल उठाया कि यदि कर्मचारियों की हड़ताल है तो दफ्तर खुला क्यों रखा गया है। उनका कहना था कि दूर-दराज से आने वाले लोगों को पहले ही हड़ताल की सूचना दी जानी चाहिए थी। मौके पर काफी देर तक हंगामे और बहस का माहौल बना रहा। यूनियन चेयरमैन जोरावर सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की ओर से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि मांगों में 18 प्रतिशत डीए जारी करना, पुरानी पेंशन योजना लागू करना, आंगनवाड़ी वर्करों और मिड-डे मील वर्करों को उनके अधिकार देना सहित अन्य मांगें शामिल हैं। चेयरमैन के अनुसार, प्रदेशभर में 100 से अधिक यूनियनें हड़ताल में शामिल हैं। उन्होंने दफ्तर में काम करवाने पहुंचे लोगों को हुई परेशानी पर खेद जताते हुए माफी मांगी। यूनियन के अनुसार, 21 अगस्त तक हड़ताल जारी रखने का फैसला है, जबकि 22 अगस्त को बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।