फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Mobile snatcher tied to a pole and beaten

Jalandhar News: मोबाइल स्नैचर को खंभे से बांधकर पीटा

Wed, 19 Aug 2026 07:11 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Wed, 19 Aug 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
Mobile snatcher tied to a pole and beaten
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। इंडस्ट्रियल एरिया थाना-1 क्षेत्र में मोबाइल छीनकर भाग रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। गुस्साई भीड़ ने उसे बिजली के खंभे से बांधकर पीटा। बाद में उसे पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी ने नशे की लत के लिए वारदात करने की बात कही है।

विजय कुमार साइकिल से लंच के लिए घर जा रहे थे। राम नगर फाटक के पास एक मोटरसाइकिल सवार युवक ने उनका मोबाइल झपट लिया। विजय ने पीछा किया और स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान रंजीत के रूप में हुई है। रंजीत ने नशे का आदी होने और नशे की खुराक के लिए मोबाइल छीनने की बात स्वीकार की। उसने संजय गांधी नगर के आशु पर जबरन वारदातें करवाने का आरोप लगाया। मौके से आरोपी की बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी और बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी के बयानों और बाइक के दस्तावेज की जांच कर रही है। पूरे घटनाक्रम की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस आसपास के निगरानी कैमरे खंगाल रही है। आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed