{"_id":"6a85b69f5b2200a50f09efa1","slug":"video-sweet-shop-shutter-ripped-off-during-theft-in-jalandhar-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में स्वीट शॉप का शटर उखाड़कर चोरी, 92 हजार कैश और डीबीआर ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में स्वीट शॉप का शटर उखाड़कर चोरी, 92 हजार कैश और डीबीआर ले गए चोर
जालंधर में चोरी की वारदातों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। थाना नंबर-7 के अंतर्गत गढ़ा रोड स्थित बीकानेर स्वीट्स एंड बेकर में देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर दुकान का शटर उखाड़कर अंदर दाखिल हुए और तिजोरी से नकदी के साथ डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) चोरी कर फरार हो गए। चोरी का पता सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार के भाई को चला। दुकानदार गणेश के मुताबिक, वह और उनका भाई रात करीब 11 बजे दुकान बंद करके घर गए थे। सुबह जब उनका भाई दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान का शटर उखड़ा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और तिजोरी खाली थी। इसके बाद उन्होंने तुरंत गणेश को सूचना दी और पुलिस को मामले की जानकारी दी। गणेश ने बताया कि चोर तिजोरी से करीब 92 हजार नकद और दुकान में लगा डीवीआर अपने साथ ले गए। डीवीआर चोरी होने से पुलिस के लिए दुकान के अंदर की गतिविधियों की रिकॉर्डिंग हासिल करना चुनौती बन गई है। हालांकि, पुलिस अब आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घटना की सूचना मिलते ही थाना नंबर-7 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी एएसआई बलविंदर पाल ने दुकानदार से कहा कि पुलिस की जांच पूरी होने तक दुकान को न छेड़ा जाए, ताकि मौके से फिंगरप्रिंट और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए जा सकें। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट समेत अन्य सबूत जुटाए। जांच अधिकारी बलविंदर पाल के अनुसार, दुकानदार गणेश की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। शिकायत में 90 हजार रुपए नकद और डीवीआर चोरी होने का उल्लेख किया गया है, जबकि दुकानदार की ओर से करीब 92 हजार नकदी चोरी होने की बात बताई गई है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।