सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   One accused arrested in Jalandhar showroom firing case

जालंधर शोरूम फायरिंग केस:100 सीसीटीवी खंगाल पुलिस ने दबोचा आरोपी, गैंगस्टर डोनी बल से जुड़े तार

संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 14 Jun 2026 12:25 PM IST
विज्ञापन
सार

फुटेज के आधार पर बाइक चालक की पहचान कुश के रूप में हुई, जिसके बाद पुलिस ने काजी मंडी क्षेत्र में जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब फरार शूटर तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। 

One accused arrested in Jalandhar showroom firing case
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

किशनपुरा-लम्मा पिंड रोड स्थित बीएमएस फैशन शोरूम पर हुई फायरिंग की वारदात में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कमिश्नरेट पुलिस ने मामले में फायरिंग के दौरान बाइक चलाने वाले आरोपी कुश निवासी घास मंडी, बस्ती शेख को काजी मंडी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि गोलियां चलाने वाला मुख्य शूटर अभी भी फरार है। आरोपी की तलाश में सीआईए स्टाफ व पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी कुश हाल ही में विदेश में बैठे गैंगस्टर डोनी बल्ल के नेटवर्क से जुड़ा था।





पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के अनुसार आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी ताकि पूरी साजिश, गैंग नेटवर्क और वारदात के पीछे की असल कहानी सामने लाई जा सके। फायरिंग के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एसीपी अमरबीर सिंह की निगरानी में थाना प्रभारी सुरिंदर कुमार की टीम ने आरोपियों की मूवमेंट ट्रेस की। जांच में पता चला कि वारदात के बाद दोनों आरोपी लम्मा पिंड की तरफ निकले और फिर शहर के पश्चिमी इलाके में पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फुटेज के आधार पर बाइक चालक की पहचान कुश के रूप में हुई, जिसके बाद पुलिस ने काजी मंडी क्षेत्र में जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर फरार शूटर और गैंग के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

शोरूम संचालक परिवार के सदस्य सुभाष वर्मा ने बताया कि घटना से एक दिन पहले उनके बेटे लक्ष्य वर्मा को फोन कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रकम न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई थी। फायरिंग के बाद भी गैंगस्टर की ओर से कॉल आई और परिवार के सदस्य अक्षय वर्मा को धमकी दी गई कि पुलिस या अधिकारियों को बुलाने से कुछ नहीं होगा, यदि 50 लाख रुपये नहीं दिए गए तो दोबारा हमला किया जाएगा।

एक दिन पहले की थी रेकी, पैसे के लालच में बना साथी
पुलिस पूछताछ में कुश ने खुलासा किया कि उसका एक दोस्त सोशल मीडिया के जरिए गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। उसी के कहने पर वह वारदात में शामिल हुआ। कुश के मुताबिक उसे सिर्फ बाइक चलाने के लिए कहा गया था और बदले में अच्छी रकम देने का लालच दिया गया था। फायरिंग से एक दिन पहले दोनों आरोपियों ने शोरूम और इलाके की रेकी की थी। शुक्रवार दोपहर बाइक पर पहुंचे शूटर ने शोरूम पर दो गोलियां चलाईं, जो शीशों में जा लगीं।

पहले भी हथियारों के साथ हो चुका है गिरफ्तार
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी कुश का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से मौजूद है। उसने कबूल किया कि पिछले साल 5 नवंबर को क्राइम ब्रांच ने उसे उसके साथियों लक्की (तिलक नगर) और रितिक के साथ अवैध हथियारों समेत गिरफ्तार किया था। उस मामले में वह करीब 15 दिन जेल में रहा और बाद में जमानत पर बाहर आ गया था। अब पुलिस यह भी जांच रही है कि जेल से बाहर आने के बाद उसके संपर्क दोबारा हथियार सप्लाई करने वाले गिरोहों से तो नहीं जुड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed