{"_id":"6a2d1ec4a2fb9ca73b0fc798","slug":"threatening-call-received-regarding-jalandhar-showroom-shooting-incident-gangster-dony-bal-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर शोरूम गोलीकांड: धमकी भरी कॉल की रिकॉर्डिंग आई सामने, काॅलर ने खुद को बताया गैंगस्टर डोनी का भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर शोरूम गोलीकांड: धमकी भरी कॉल की रिकॉर्डिंग आई सामने, काॅलर ने खुद को बताया गैंगस्टर डोनी का भाई
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:42 PM IST
विज्ञापन
सार
शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में दो युवक बाइक पर आते दिखाई देते हैं और चलते वाहन से गोली चलाकर होशियारपुर रोड की ओर फरार हो जाते हैं। घटना दोपहर करीब 3:21 बजे हुई।
कारोबारी को आई धमकी भरी काॅल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जालंधर के चर्चित बीएमएस फैशन स्टोर फायरिंग केस में अब एक नया मोड़ सामने आया है।
फायरिंग के बाद शोरूम मालिक को आई कथित धमकी भरी कॉल की रिकॉर्डिंग वायरल हो रही है, जिसमें कॉलर ने खुद को गैंगस्टर डोनी बल का छोटा भाई बताते हुए कहा कि कल नाम सुनकर फोन काट दिया था, अब गोली की आवाज से सब क्लीयर हो गया होगा।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर किशनपुरा चौक स्थित बीएमएस फैशन स्टोर पर दो बाइक सवार युवकों ने गोलियां चलाई थीं। गोली शोरूम के शीशे में लगी, जिससे कांच चकनाचूर हो गया। घटना के कुछ समय बाद शोरूम मालिक लक्ष्य वर्मा के फोन पर एक धमकी भरी कॉल आई, जिसे पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में स्पीकर पर सुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलर ने कहा कि तुझे लगता था फोन हवा में आया है... अब गोली की आवाज से सब समझ आ गया होगा। यह सिर्फ ट्रेलर था। गोपी निज्जर का काम करवाने वाला बोल रहा हूं, डोनी बल का छोटा भाई।
कॉलर ने दावा किया कि उसने पहले भी संपर्क किया था, लेकिन फोन काट दिए जाने के बाद यह ट्रेलर दिखाया गया। शोरूम मालिक सुभाष वर्मा ने आरोप लगाया है कि उनसे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही थी। धमकी न मानने पर पहले फोन कॉल और फिर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया।
शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में दो युवक बाइक पर आते दिखाई देते हैं और चलते वाहन से गोली चलाकर होशियारपुर रोड की ओर फरार हो जाते हैं। घटना दोपहर करीब 3:21 बजे हुई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल से एक खाली खोल बरामद किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्डिंग और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न एंगल से जांच जारी है।
सेलिब्रिटी शॉपिंग स्टोर बना निशाना
बीएमएस फैशन स्टोर शहर का चर्चित शोरूम माना जाता है। यहां पंजाबी गायक प्रीत हरपाल और मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक सहित कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स शॉपिंग कर चुके हैं।