{"_id":"6a2e3aa9d917ee885703dddf","slug":"video-shiva-bhajans-organized-in-jalandhar-2026-06-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिव भजनों पर झूमा जालंधर,गायक हंसराज रघुवंशी ने बांधा समां, अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ने की शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव भजनों पर झूमा जालंधर,गायक हंसराज रघुवंशी ने बांधा समां, अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ने की शिरकत
साईं दास स्कूल ग्राउंड, पटेल चौक में पंजाब सरकार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय धार्मिक समागम "एक शाम भगवान शिव के नाम" में रविवार को आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान शिव के जयकारों, डमरू की गूंज और शिव तांडव स्तोत्र के ओजस्वी पाठ से पूरा जालंधर शिवमय हो उठा। जैसे ही प्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी ने मंच संभाला, हजारों श्रद्धालुओं की तालियों और "हर-हर महादेव" के उद्घोष से पूरा पंडाल गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद रघुवंशी ने अपने विशेष अंदाज में "जटाटवीगलज्जलप्रवाह पावितस्थले..." शिव तांडव स्तोत्र का पाठ कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। उन्होंने अपने लोकप्रिय भजन "शंभू शरने पड़ी, मांगू घड़ी रे घड़ी...", "लागी ऐसी लगन भोले तुमको नमन..." सहित कई शिव भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। डमरू की थाप और भजनों की गूंज पर युवा, बुजुर्ग और महिलाएं शिवभक्ति में झूमते नजर आए। पूरा वातावरण मानो कैलाश धाम का अहसास करा रहा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।