सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Over speed car hit bike youth died on the spot in Jalandhar

जालंधर में रफ्तार का कहर: 130 की स्पीड पर थी कार, बाइक सवार को उड़ाया, 10 फीट हवा में उछला, मौके पर मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Wed, 11 Mar 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के जालंधर में शुक्रवार रात सड़क हादसा हुआ है। 130 किमी की रफ्तार से दौड़ाई जा रही कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 

Over speed car hit bike youth died on the spot in Jalandhar
जालंधर में एक्सीडेंट। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

जालंधर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार की जान ले ली। लंबा पिंड चौक फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां करीब 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अरुण निवासी गुरु नानकपुरा के रूप में हुई है।

Trending Videos


प्रत्यक्षदर्शी कपिल के मुताबिक, वह हाईवे से गुजर रहा था तभी तेज रफ्तार वेन्यू कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक युवक 10 फीट हवा में उछलकर सड़क पर गिरा और मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय दुकानदार मनजीत कुमार ने भी बताया कि उनके सामने तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी और चालक बिना रुके भाग निकला।

घटना के करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और फरार कार चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरनाक परिणामों की चेतावनी देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed