{"_id":"69b29319c842b553880ae969","slug":"video-two-smugglers-arrested-with-15-kg-heroin-and-illegal-pistol-in-jalandhar-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में एएनटीएफ ने 1.5 किलो हेरोइन और अवैध पिस्तौल के साथ दो तस्कर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में एएनटीएफ ने 1.5 किलो हेरोइन और अवैध पिस्तौल के साथ दो तस्कर दबोचे
Ankesh Kumar
Updated Thu, 12 Mar 2026 03:49 PM IST
Link Copied
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) जालंधर रेंज की टीम ने सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को फिल्मी स्टाइल में गिरफ्तार कर बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 564 ग्राम हेरोइन, एक अवैध पिस्तौल और मोटरसाइकिल (पीबी-02-डीई-0743) बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जसकरण सिंह पुत्र मान सिंह निवासी गांव मुच्छल, थाना तरसिक्का, जिला अमृतसर और जगजीत सिंह पुत्र काका सिंह निवासी वार्ड नंबर 13, राय वाड़ा, चमकौर साहिब, जिला रूपनगर के रूप में हुई है। सब-इंस्पेक्टर संजीव कुमार के अनुसार, टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी हेरोइन की सप्लाई देने के लिए आ रहे हैं। सूचना के आधार पर ट्रैप लगाकर उन्हें काबू किया गया। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान आरोपी भागने की कोशिश में पुलिस कस्टडी से निकल गए, लेकिन टीम ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि जसकरण सिंह 10वीं पास है और पहले पाठी का काम करता था, जबकि जगजीत सिंह 12वीं पास और बेरोजगार है। जल्दी अमीर बनने की चाह और अधिक कमाई के लालच में दोनों इस अवैध धंधे में शामिल हो गए।
पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हेरोइन की यह खेप कहां से लाई गई और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।