फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Punjab BJP Political calculations intensify ahead of final seal on core team

Punjab BJP: कोर टीम पर आखिरी मुहर से पहले भाजपा में सियासी गणित तेज, सभी धड़ों के बीच संतुलन साधने की चुनौती

Thu, 30 Jul 2026 07:49 AM IST
Nivedita सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर Published by: Nivedita Updated Thu, 30 Jul 2026 07:49 AM IST
सार

राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ प्रदेश नेतृत्व के साथ संभावित नामों पर विचार-विमर्श कर रहे हैं। इसका उद्देश्य क्षेत्रीय और राजनीतिक संतुलन बनाए रखना है। पूर्व आईएएस अधिकारी जगमोहन सिंह राजू संगठनात्मक दायित्वों से अलग होकर सामाजिक विषयों पर ध्यान देना चाहते हैं।

विज्ञापन
Punjab BJP Political calculations intensify ahead of final seal on core team
केवल ढिल्लों - फोटो : X @BJP4Chandigarh

विस्तार

पंजाब भाजपा में नए प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में संगठन पुनर्गठन अंतिम चरण में है। जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद अब पार्टी प्रदेश स्तर की नई कोर टीम पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इसमें उपाध्यक्षों और महासचिवों के नामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी के बाद नई सूची जल्द जारी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


पार्टी के सामने विभिन्न प्रभावशाली धड़ों, वरिष्ठ नेताओं, सामाजिक वर्गों और पुराने कार्यकर्ताओं के बीच संतुलन स्थापित करने की चुनौती है। 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए अनुभव, संगठन क्षमता और सामाजिक प्रतिनिधित्व वाला संगठन बनाने का लक्ष्य है। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ प्रदेश नेतृत्व के साथ संभावित नामों पर विचार-विमर्श कर रहे हैं। इसका उद्देश्य क्षेत्रीय और राजनीतिक संतुलन बनाए रखना है। पूर्व आईएएस अधिकारी जगमोहन सिंह राजू संगठनात्मक दायित्वों से अलग होकर सामाजिक विषयों पर ध्यान देना चाहते हैं। इससे नए चेहरों को अवसर मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ नेता फतेहजंग सिंह बाजवा को नई टीम में महत्वपूर्ण भूमिका मिलने की चर्चा है। कैप्टन अमरिंदर सिंह से जुड़े नेताओं की भूमिका पर भी नजर रहेगी। भाजपा में शामिल होने के बाद उनके समर्थकों को मिलने वाला प्रतिनिधित्व अहम होगा।

सुनील जाखड़ का प्रभाव भी महत्वपूर्ण
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ का प्रभाव भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जाखड़ समर्थक नेताओं को स्थान देकर पार्टी हिंदू और ग्रामीण वोट बैंक को साध सकती है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से जुड़े पुराने कार्यकर्ताओं को भी प्रतिनिधित्व मिलने की उम्मीद है। वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया का दोआबा क्षेत्र में अनुभव और स्वीकार्यता महत्वपूर्ण है। प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर के प्रभाव वाले नेताओं को भी मालवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में संतुलन के लिए स्थान मिल सकता है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला के समर्थक नेताओं की दावेदारी मजबूत है। दलित समाज में उनकी पकड़ को देखते हुए पार्टी इस वर्ग की उपेक्षा नहीं करेगी। अविनाश राय खन्ना से जुड़े अनुभवी कार्यकर्ताओं को भी संगठन में प्रतिनिधित्व मिल सकता है। संगठन महामंत्री श्रीनिवासल्लू अंतिम सूची को संगठनात्मक दृष्टि से संतुलित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। पार्टी लंबे समय से काम कर रहे टकसाली भाजपाइयों को सम्मानजनक जिम्मेदारियां देगी।


इससे पुराने कार्यकर्ताओं का मनोबल मजबूत होगा। सामाजिक संतुलन के लिए दलित नेतृत्व को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने की संभावना है। पंजाब की सामाजिक और चुनावी परिस्थितियों में यह वर्ग महत्वपूर्ण है। भाजपा अब पूरी ताकत से प्रदेश संगठन को अंतिम रूप देने में जुटी है। पार्टी का प्रयास है कि नई कोर टीम में अनुभव, युवा नेतृत्व और क्षेत्रीय संतुलन हो। इसमें विभिन्न राजनीतिक धड़ों की भागीदारी और सामाजिक प्रतिनिधित्व का मिश्रण होगा। यह आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत आधार प्रदान करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed