{"_id":"6a69f3bac6a6f91848099c77","slug":"police-arrested-two-shooters-in-jalandhar-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो शूटर गिरफ्तार, अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो शूटर गिरफ्तार, अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद
Wed, 29 Jul 2026 06:06 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 29 Jul 2026 06:06 PM IST
सार
जालंधर पुलिस ने दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अवैध पिस्टल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
जालंधर पुलिस ने दो शूटर किए गिरफ्तार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस कमिश्नरेट जालंधर ने गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो कथित शूटरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध .32 बोर पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के दिशा-निर्देशों व डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों, एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन जयंत पुरी और एसीपी डिटेक्टिव अमरबीर सिंह की निगरानी में सीआईए स्टाफ की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, विश्वसनीय सूचना के आधार पर विशाल कुमार और मानवजीत सिंह, दोनों निवासी गांव मुजफ्फरपुर (नकोदर), को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे अपने साथियों के इशारों पर संगठित आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे। उन पर लोगों को धमकाने, रेकी कराने, फिरौती मांगने और हिंसक वारदातों को अंजाम देने जैसी गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप है।
विज्ञापन
इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर-1, जालंधर में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनके विदेशी संपर्कों, वित्तीय लेन-देन, आपराधिक नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के संबंध में गहन जांच शुरू कर दी है।