Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
In Jalandhar, a young child and his mother were attacked while returning from school and fell onto the road.
{"_id":"6a6b12c4887c952ebd0d84c9","slug":"video-in-jalandhar-a-young-child-and-his-mother-were-attacked-while-returning-from-school-and-fell-onto-the-road-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में स्कूल से लौट रहे मासूम और मां पर हमला, सड़क पर गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में स्कूल से लौट रहे मासूम और मां पर हमला, सड़क पर गिरे
जालंधर में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। जीटीबी नगर निवासी अकालदीप कौर अपने नर्सरी में पढ़ने वाले बेटे जसकीरत को इनोसेंट हार्ट स्कूल से छुट्टी के बाद स्कूटी पर घर लेकर लौट रही थीं। जैसे ही वे न्यू कमल विहार पहुंचे, आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले के कारण स्कूटी गिर गई और मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। मासूम के सिर पर गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय निवासी रॉकी सहदेव ने बताया कि कॉलोनी में 30 से अधिक आवारा कुत्ते हैं, जो आए दिन राहगीरों पर झपटते हैं। सिविल अस्पताल की एंटी-रेबीज ओपीडी में प्रतिदिन करीब 140 मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें 25 से 30 नए डॉग बाइट के मामले होते हैं। आम आदमी क्लीनिकों में भी रोजाना एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई जा रही है। इस बीच सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू ने बताया कि डॉग पाउंड में नए कैनाल निर्माण का कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। ठेकेदार को पहले दो बार कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन काम में सुधार नहीं होने पर अब उसे ब्लैकलिस्ट करने का नोटिस जारी कर दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।