{"_id":"6a6b074e57baf99c020a5cdb","slug":"video-protest-outside-the-municipal-corporation-office-in-jalandhar-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में निगम दफ्तर के बाहर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर निगम कार्यालय के बाहर कर्मचारियों और प्रदर्शनकारियों ने धरना देकर अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। हालांकि आज जालंधर शहर बंद नहीं रहा, लेकिन पंजाब बंद के आह्वान का असर राज्य के कई अन्य जिलों में देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि डीएसपी को सस्पेंड करने के बजाय बर्खास्त
नहीं किया गया और संबंधित पुलिस कर्मियों पर सख्त धाराओं के तहत कार्रवाई नहीं हुई, तो जालंधर सहित पूरे पंजाब में दोबारा बंद का आह्वान किया जाएगा। एसआईटी के गठन पर भी प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाते हुए कहा कि मामले की केवल जांच नहीं, बल्कि लाठीचार्ज के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सीधी और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
नेता बंटू सभ्रवाल ने कहा कि आज पंजाब बंद का आह्वान था, लेकिन जालंधर में केवल शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। उन्होंने दोहराया कि उनकी मुख्य मांग डीएसपी को केवल निलंबित नहीं, बल्कि सेवा से बर्खास्त करने की है। उनका कहना था कि जब तक यह मांग पूरी नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।