Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Major breakthrough for Jalandhar Police: Two shooters arrested; two illegal pistols and live cartridges recovered
{"_id":"6a6a091ab7d3a2a41a05ee7c","slug":"video-major-breakthrough-for-jalandhar-police-two-shooters-arrested-two-illegal-pistols-and-live-cartridges-recovered-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर पुलिस की बड़ी कामयाबी: दो शूटर गिरफ्तार, 2 अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर पुलिस की बड़ी कामयाबी: दो शूटर गिरफ्तार, 2 अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद
पुलिस कमिश्नरेट जालंधर ने गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो कथित शूटरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध .32 बोर पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के दिशा-निर्देशों तथा डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों, एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन जयंत पुरी और एसीपी डिटेक्टिव अमरबीर सिंह की निगरानी में सीआईए स्टाफ की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, विश्वसनीय सूचना के आधार पर विशाल कुमार और मानवजीत सिंह, दोनों निवासी गांव मुजफ्फरपुर (नकोदर), को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे अपने साथियों के इशारों पर संगठित आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे। उन पर लोगों को धमकाने, रेकी कराने, फिरौती मांगने और हिंसक वारदातों को अंजाम देने जैसी गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप है।
इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर-1, जालंधर में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनके विदेशी संपर्कों, वित्तीय लेन-देन, आपराधिक नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के संबंध में गहन जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।