{"_id":"6a6b17100ae3bb34090714bd","slug":"video-youth-dies-sister-critically-injured-in-severe-road-accident-in-phillaur-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिल्लाैर में भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत, बहन गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्लाैर में भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत, बहन गंभीर घायल
जालंधर देहात के कस्बा फ़िल्लौर-तेहिंग रोड पर गुरुवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। मोटरसाइकिल पर बहन को निजी फैक्टरी छोड़ने जा रहे 21 वर्षीय अर्जुन सानी की ओवरलोड ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि उसकी 23 वर्षीय बहन प्रिया गंभीर रूप से घायल हो गई। बसपा हल्का फ़िल्लौर के प्रभारी खुशी राम और मृतक के पिता शंकर के अनुसार, अर्जुन रोज़ की तरह अपनी बहन को काम पर छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान फ़िल्लौर से तेहिंग की ओर आ रहे एक कथित ओवरलोड ट्रक से उनकी भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक मोटरसाइकिल समेत खेतों में पलट गया और बाइक उसके नीचे दब गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से दोनों को सिविल अस्पताल फ़िल्लौर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल प्रिया को बेहतर इलाज के लिए चन्देलन के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया।
परिजनों ने बताया कि अर्जुन गांव तेहिंग में बिल्डिंग निर्माण का काम करता था और उसकी शादी दो महीने बाद होने वाली थी। इस दर्दनाक हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पीड़ित परिवार ने फरार ट्रक चालक की जल्द गिरफ्तारी और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।