{"_id":"6a68bbb57e8a23f74906d052","slug":"video-four-accused-and-two-minors-arrested-in-connection-with-a-bloody-clash-in-jalandhar-weapons-and-a-bike-without-number-plate-recovered-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में खूनी झगड़े के मामले में 4 आरोपी और 2 नाबालिग काबू, हथियार व बिना नंबर की बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में खूनी झगड़े के मामले में 4 आरोपी और 2 नाबालिग काबू, हथियार व बिना नंबर की बाइक बरामद
थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने खूनी झगड़े के एक पुराने मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के दिशा-निर्देशों तथा एडीसीपी जोन-1 आकर्षि जैन और एसीपी नॉर्थ अशोक मीणा की निगरानी मेंइंस्पेक्टर साहिल चौधरी की अगुवाई में पुलिस टीम ने मामले में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार और वाहन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 8 जून 2026 को कई धाराओं में केस दर्ज किया था। जांच के दौरान एएसआई राकेश कुमार ने मुख्य आरोपी अजय उर्फ भूषण गिर निवासी संतोखपुरा, जालंधर को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही मामले में शामिल दो नाबालिग आरोपियों को भी पकड़ लिया गया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किए गए एक लोहे का खंडा/दातर तथा बिना नंबर का स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद किया।मुख्य आरोपी अजय को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, जबकि दोनों नाबालिग आरोपियों को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड, जालंधर में पेश करने के बाद बाल सुधार गृह, लुधियाना भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपियों से आगे पूछताछ कर मामले में और खुलासे किए जाएंगे। इसी मामले में पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर एक अन्य आरोपी आकाश शर्मा उर्फ नेपाली निवासी हरदीप नगर, जालंधर (मूल निवासी नेपाल) को भी गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी से बचने के प्रयास में आरोपी दीवार से कूद गया, जिससे उसके पैर में चोट लग गई। उपचार के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया एक और दातर बरामद किया गया। आकाश शर्मा की निशानदेही पर पुलिस ने मामले के एक अन्य नामजद आरोपी पवनदीप सिंह उर्फ भठूरा निवासी थ्री स्टार कॉलोनी, जालंधर को भी गिरफ्तार कर लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।