Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kaithal News
›
administration's bulldozers razed illegal houses of drug smugglers on Kaithal's Sirta Road; a heavy police force was deployed
{"_id":"6a686bc38f543d6ce909cd1a","slug":"video-administrations-bulldozers-razed-illegal-houses-of-drug-smugglers-on-kaithals-sirta-road-a-heavy-police-force-was-deployed-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल के सिरटा रोड पर नशा तस्करों के अवैध मकानों पर चला प्रशासन का पीला पंजा, भारी पुलिस बल रहा तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल के सिरटा रोड पर नशा तस्करों के अवैध मकानों पर चला प्रशासन का पीला पंजा, भारी पुलिस बल रहा तैनात
नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कैथल के सिरटा रोड पर स्थित तीन नशा तस्करों के मकानों पर प्रशासन ने जेसीबी चलाकर उन्हें ढहा दिया।
कार्रवाई के दौरान तस्करों के परिजनों ने मौके पर जमकर विरोध और हंगामा करने का प्रयास किया, लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी के कारण वे कार्रवाई को नहीं रोक सके।
मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी बीरभान ने बताया कि तीनों आरोपी लंबे समय से सूखा नशा बेचने के अवैध कारोबार में संलिप्त थे और उन पर पहले से ही प्राथमिकी (FIR) दर्ज हैं। इसके अलावा, जिन मकानों पर यह कार्रवाई की गई है, वे अवैध जमीन पर कब्जा करके बनाए गए थे।
डीएसपी ने स्पष्ट किया कि इन तस्करों को कई बार गैर-कानूनी गतिविधियां छोड़ने और सुधरने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। इसी के चलते पुलिस और नागरिक प्रशासन की संयुक्त टीम ने मिलकर यह कड़ा कदम उठाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।