{"_id":"6a82f653f04eeb043b092b72","slug":"college-student-hangs-herself-police-investigating-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-117386-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: कॉलेज छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: कॉलेज छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 17 Aug 2026 05:23 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Mon, 17 Aug 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिजनों का रो रो कर बुरा हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। न्यू माधोपुरी कॉलोनी में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा अंशिका ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मास्टर तारा सिंह कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। रविवार को परिवार वालों को कमरे में उसका शव लटका मिला।
सूचना पर थाना मेहरबान की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अंशिका अपने दो भाइयों की इकलौती बहन थी, जिसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह पढ़ाई के साथ घर पर सिलाई-कढ़ाई और बुटीक का काम भी करती थी। घटना के समय उसका भाई राहुल दुकान पर था उसे फोन पर सूचना मिली। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मृतका के फोन की पड़ताल में भी कोई संदिग्ध बातचीत सामने नहीं आई।
मानसिक तनाव की आशंका
परिजनों ने जांच अधिकारियों को बताया कि अंशिका कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रही थी। थाना मेहरबान के जांच अधिकारी सुदेश कुमार ने मामले की पुष्टि की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई आशंका या कानूनी शिकायत नहीं की है। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।