फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Car-bike collision student and bike rider died in Ludhiana

Punjab: तेज रफ्तार ने उजाड़े दो परिवार, छात्र 100 की स्पीड में दौड़ा रहा था कार, चालक और बाइक सवार की मौत

Fri, 20 Feb 2026 10:12 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 20 Feb 2026 10:12 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में तेज रफ्तार ने दो परिवारों को उजाड़ दिया। हादसे में छात्र और दो बच्चों के पिता की मौत हो गई। कार को जर्नलिज्म का स्टूडेंट दौड़ा रहा था। 

विज्ञापन
Car-bike collision student and bike rider died in Ludhiana
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना के फिरोजपुर हाईवे स्थित एलिवेटेड रोड पर शुक्रवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला। 100 की स्पीड से दौड़ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी दिशा से आ रहे बाइक सवार पर जा गिरी। इस हादसे में दो की मौत हो गई। मरने वालों में कार चला रहा जर्नलिज्म का छात्र और बाइक सवार कूरियर ब्वॉय है, जबकि कार में सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल का उपचार दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसी) में चल रहा है। 

विज्ञापन


बाइक सवार मृतक की पहचान जगदीश कुमार (42) और स्टूडेंट गौरांश के रूप में हुई है। जबकि अस्पताल में दाखिल गौरांश का दोस्त है जिसकी पहचान चरणजोत के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद थाना सराभा नगर और उसके अधीन आने वाली चौकी रघुनाथ एन्क्लेव की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गौरांश और उसका दोस्त कार में सवार थे। कार भारत नगर चौक से थरीके की तरफ जा रही थी। कार की रफ्तार 100 के करीब थी। जैसे ही कार गडवासू के वेटरनरी अस्पताल के सामने एलिवेटेड रोड पर पहुंची, चालक नियंत्रण खो बैठा। कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी तरफ सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार जगदीश कुमार के ऊपर जा गिरी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार काफी  दूर जा गिरा और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं, कार चला रहे छात्र गौरांश को भी गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को डीएमसी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जगदीश और गौरांश को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक जगदीश कुमार एक निजी कंपनी में कूरियर ब्वॉय का काम करता था। उसके परिवार में पत्नी व दो छोटे बच्चे हैं। वह परिवार में अकेला कमाने वाला था। वहीं, मृतक छात्र गौरांश के पिता फैक्टरी संचालक हैं। सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया और वे अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed