सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Woman doctor arrested in Ludhiana for newborn baby trafficking case

लेडी डॉक्टर के चौंकाने वाले खुलासे: पहले भी किया बच्चों का सौदा; आशा वर्कर और नर्स फरार

संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 19 Feb 2026 03:22 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह को पकड़ा था। इस गिरोह की मास्टरमाइंड लेडी डॉक्टर है। जिसने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। वहीं इस मामले में आशा वर्कर और नर्स अभी फरार है। 

Woman doctor arrested in Ludhiana for newborn baby trafficking case
पुलिस हिरासत में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

औद्योगिक शहर लुधियाना में नवजात बच्ची की खरीद-फरोख्त के मामले में पुलिस जांच ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। जांच के दौरान एक महिला डॉक्टर की संदिग्ध भूमिका सामने आई है, जिसके तार जालंधर तक जुड़े होने की आशंका है। पुलिस रिमांड में आरोपी बीएएमएस डॉ. मनमीत कौर ने कथित रूप से स्वीकार किया है कि वह पहले भी दो बच्चों का सौदा करा चुकी है।

Trending Videos


मामले में अब तक बच्ची की मां, उसकी सहेली और डॉक्टर समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं एक आशा वर्कर, एक नर्स और उसका सहयोगी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि सौदे की कड़ी अस्पताल से शुरू होकर मोगा और अमृतसर होते हुए लुधियाना तक पहुंची। बिचौलियों के जरिए मोगा निवासी महिला को बच्ची बेचने की बात तय हुई थी। दो लाख दस हजार रुपये में सौदा तय हुआ, जिसमें डेढ़ लाख रुपये मां को और 60 हजार रुपये अन्य आरोपियों में बांटने थे। सौदा एक पार्क में होना था, लेकिन पुलिस ने समय रहते गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया।

महिला ने पहली से हैं चार बेटियां
थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने इस मामले में बच्ची की मां सुनीता रानी, खरीदार और डॉक्टर सहित कुल आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, थानेदार गुरमेल सिंह 15 फरवरी को टीम के साथ इलाके में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बाबा थान सिंह चौक स्थित अरोड़ा नर्सिंग होम में 14 फरवरी को जन्मी एक बच्ची को बेचने की तैयारी चल रही है। सूचना थी कि मां ने अपनी बेटी का सौदा 2 लाख 10 हजार रुपये में तय किया है और आरोपी नीली झंडा रोड स्थित पार्क के पास सौदे की रकम लेकर इकट्ठा हुए हैं। पुलिस ने यहां रेड कर सभी को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया था कि महिला सुनीता रानी की पहले से चार बेटियां हैं। 14 फरवरी को उसने एक और बेटी को जन्म दिया था और उसी बच्ची को बेचा जा रहा था। 

क्या कहती है पुलिस
लुधियाना एडीसीपी समीर वर्मा का कहना है कि पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। जालंधर सहित अन्य स्थानों से जुड़े संभावित मामलों की भी पड़ताल की जा रही है। जल्द ही और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed