सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Mand gang network busted in Punjab

Punjab: मंड गैंग के नेटवर्क का पर्दाफाश, बदमाशों को पनाह देने वाला होटल मालिक गिरफ्तार; खुले कई राज

संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 16 Jun 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गिरोह लुधियाना समेत पंजाब के विभिन्न जिलों में व्यापारियों और अन्य लोगों को हथियार के बल पर धमकाकर रंगदारी वसूलता है।

Mand gang network busted in Punjab
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

व्यापारियों से रंगदारी वसूलने और फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले अभिजीत सिंह उर्फ मंड गैंग के नेटवर्क का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग के सदस्यों को पनाह देने और उन्हें कानून की गिरफ्त से बचाने के आरोप में होटल संचालक मोहित नेगी को गिरफ्तार किया है। थाना सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


थाना सदर के जांच अधिकारी थानेदार गुरमदीप सिंह ने बताया कि 15 जून को पुलिस टीम कानून-व्यवस्था और गश्त के दौरान पक्खोवाल रोड स्थित ओमैक्स फ्लैट्स के पास मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि अभिजीत सिंह उर्फ मंड, मानिया साहनी, अंकुश यादव, सुखमन सिंह, युवराज सिंह उर्फ हरमन, नमित शर्मा और उनके अन्य साथी मिलकर एक सक्रिय आपराधिक गिरोह चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गिरोह लुधियाना समेत पंजाब के विभिन्न जिलों में व्यापारियों और अन्य लोगों को हथियार के बल पर धमकाकर रंगदारी वसूलता है। विरोध करने वालों को जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं और खौफ कायम करने के लिए फायरिंग जैसी वारदातों को अंजाम दिया जाता था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गैंग के कई सदस्यों के खिलाफ पहले से गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

जांच में यह भी पता चला कि वारदात के बाद गैंग के सदस्य पक्खोवाल रोड स्थित होटल रॉयल मैनर में शरण लेते थे। पुलिस के अनुसार होटल मालिक मोहित नेगी को आरोपियों की आपराधिक गतिविधियों की पूरी जानकारी थी। इसके बावजूद वह उन्हें होटल में ठहराकर पुलिस से बचने में मदद करता था। वारदातों के बाद आरोपियों के छिपने का प्रबंध भी यहीं किया जाता था।

सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मोहित नेगी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है। साथ ही पूरे नेटवर्क और गैंग से जुड़े अन्य फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed