{"_id":"6a00bcbeb4d5eb2645010113","slug":"minister-sanjeev-arora-sent-to-seven-day-custody-by-the-court-2026-05-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मंत्री संजीव अरोड़ा की बढ़ी मुश्किलें: कोर्ट ने सात दिन की हिरासत में भेजा, पंजाब में आप और भाजपा में टकराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री संजीव अरोड़ा की बढ़ी मुश्किलें: कोर्ट ने सात दिन की हिरासत में भेजा, पंजाब में आप और भाजपा में टकराव
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम/चंडीगढ़/लुधियाना
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 10 May 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
सार
मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। लुधियाना में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और ईडी व भाजपा का पुतला जलाया।
संजीव अरोड़ा, पंजाब के उद्योग मंत्री
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को मनी लॉन्ड्रिंग और जीएसटी धोखाधड़ी मामले में गुरुग्राम की विशेष अदालत ने सात दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया। अदालत ने कहा कि मंत्री के खिलाफ आरोप बेहद गंभीर हैं और धन के लेन-देन का पता लगाने के लिए पूछताछ जरूरी है। मामला 157.12 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी से जुड़ा है। लुधियाना और बलाचौर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान आप-भाजपा कार्यकर्ताओं में टकराव हो गया, जिसे पुलिस ने तत्काल शांत कराया।
Trending Videos
ईडी ने अरोड़ा को शनिवार शाम चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास से गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही उनसे जुड़ी कंपनी हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड के गुरुग्राम स्थित परिसर पर भी छापा मारा गया था। अधिकारियों के अनुसार अरोड़ा को रात में सड़क मार्ग से गुरुग्राम लाया गया और रविवार को पीएमएलए कोर्ट के जज नरेंद्र सूरा के समक्ष पेश किया गया। अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद रविवार को पंजाब में आप कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ईडी का दावा है कि हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड और उससे जुड़ी कंपनियों के असली मालिक और कंट्रोलर अरोड़ा और उनका परिवार था। जांच एजेंसी के मुताबिक वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान कंपनी ने स्थानीय और विदेशी संस्थाओं को 157.12 करोड़ रुपये के मोबाइल फोन बेचे। ईडी ने अदालत को बताया कि अरोड़ा ने कंपनी के निदेशकों और कर्मचारियों के साथ मिलकर शेल कंपनियों का नेटवर्क तैयार किया। इसके जरिए फर्जी बिल बनाकर कागजों में खरीद-बिक्री और निर्यात दिखाया गया। वहीं, अरोड़ा के वकील ने अदालत में दावा किया कि मंत्री के खिलाफ झूठा और निराधार मामला बनाया गया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी से पहले जांच एजेंसी कोई प्रथम दृष्टया सबूत पेश नहीं कर सकी।
लुधियाना में ईडी और भाजपा का पुतला जलाया
संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब में राजनीतिक माहौल भी गरमा गया। लुधियाना में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और ईडी व भाजपा का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान आप और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया। प्रदर्शन की अगुवाई आप लुधियाना शहरी प्रधान जतिंदर सिंह खंगूड़ा ने की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया, विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा की ओर से प्रदेश महासचिव अनिल सरीन, जिला प्रधान रजनीश धीमान और प्रवीण बांसल भी मौके पर पहुंचे। आप कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की जबकि भाजपा कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारे लगाते रहे। खंगूड़ा ने आरोप लगाया कि भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर आम आदमी पार्टी को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि अरोड़ा के घर और दफ्तरों पर एक वर्ष में तीन बार छापेमारी की गई जबकि एक महीने में यह दूसरी रेड थी। वहीं बलाचौर (नवांशहर) में अकाली दल से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए आपके विधायक सुखविंदर सुखी ने पुलिस की मौजूदगी में भाजपा कार्यालय में घुसकर भाजपा के जिला अध्यक्ष के साथ बदसलूकी की।
भाजपा ने राजनीतिक हिंसा का लगाया आरोप
पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आप पर राजनीतिक हिंसा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब को ममता बनर्जी के बंगाल जैसा नहीं बनने देगी। जाखड़ ने आरोप लगाया कि बलाचौर में आप विधायक सुखविंदर सुखी ने पुलिस की मौजूदगी में भाजपा कार्यालय में घुसकर जिला अध्यक्ष के साथ बदसलूकी की। पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि भाजपा डराने-धमकाने और पुलिस मशीनरी के दुरुपयोग की राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि आप सरकार भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलताओं को छिपाने के लिए राज्य में टकराव का माहौल बना रही है।