{"_id":"6a836787906e033cc306f9e7","slug":"10-hour-power-outage-across-ten-sectors-of-mohali-residents-inconvenienced-due-to-snapped-lt-line-mohali-news-c-289-1-pkl1068-1889-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मोहाली के दस सेक्टरों में 10 घंटे बिजली गुल, एलटी लाइन टूटने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मोहाली के दस सेक्टरों में 10 घंटे बिजली गुल, एलटी लाइन टूटने से लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। सोमवार को मोहाली के फेज-5 सहित दस सेक्टरों में करीब 10 घंटे तक बिजली गुल रही। रात करीब एक बजे शुरू हुआ यह कट सुबह करीब 11 बजे बहाल हो सका। फेज-5 में एलटी लाइन टूटने से यह समस्या उत्पन्न हुई, जिससे स्थानीय निवासियों को रातभर गर्मी में भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
बिजली गुल होने से बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कत हुई। सुबह तक बिजली नहीं आने से पानी की मोटर और घरेलू कामकाज भी प्रभावित रहे। फेज-5 के निवासी सुखविंदर सिंह, विवेक गुप्ता और राजिंदर सिंह ने बताया कि इलाके में कई दिनों से अघोषित बिजली कटौती हो रही है। उनका कहना है कि रोजाना बिजली बाधित होने से घरों के साथ-साथ दुकानदारों और अन्य कारोबारियों का काम भी प्रभावित हो रहा है। शहर के फेज-1, 2, 3, 4, 6, 8, 9, 10 और 11 में भी अघोषित कट लगे। उमस भरी गर्मी के कारण बिजली की खपत 590 मेगावाट तक पहुंच गई है। अक्षय कुमार, एक्सईएन, पावर ग्रिड मोहाली ने कहा, ''गर्मी में बिजली की मांग बढ़ गई है। लगातार लोड बढ़ने के कारण अघोषित कट लग रहे हैं। जहां लाइन खराब हो रही है, उसकी मरम्मत कर बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है।''
निवासियों की मांग
फेज-5 निवासी सरिता गुप्ता ने बताया कि रात में बिजली गुल होने से गर्मी में लोगों को काफी दिक्कत हुई। सुबह तक बिजली नहीं आने से पानी की मोटर और घरेलू कामकाज भी प्रभावित रहे। सेक्टर के लोगों ने बिजली विभाग से बार-बार होने वाली खराबी का स्थायी समाधान करने की मांग की है। उन्होंने अघोषित कट पर रोक लगाने की भी अपील की।
विज्ञापन
बिजली कटौती का कारण
फेज-5 में मकान नंबर 1606/5 के पास एलटी लाइन टूट गई थी। लाइन में खराबी की जानकारी मिलने के बाद मरम्मत के लिए वाहन का इंतजार किया जा रहा था। शहर के अन्य सेक्टरों में बिजली का लोड बढ़ने से भी कट लगे। उमस भरी गर्मी के कारण बिजली की खपत 590 मेगावाट तक पहुंच गई है, जिससे लगातार परेशानी हो रही है।