{"_id":"6a8368435d67b33b7b0159c7","slug":"distressed-by-harassment-a-teenage-girl-hanged-herself-at-home-a-case-has-been-registered-based-on-her-mothers-complaint-mohali-news-c-289-1-pkl1068-1875-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: छेड़छाड़ से परेशान होकर किशोरी ने घर में लगाया फंदा, मां की शिकायत पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: छेड़छाड़ से परेशान होकर किशोरी ने घर में लगाया फंदा, मां की शिकायत पर मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। एक 16 वर्षीय किशोरी ने छेड़छाड़ से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी की मां ने कुंभड़ा निवासी राज पटेल पर बेटी को लंबे समय से परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान हो गई है। उसकी मां ने पुलिस को बताया कि वे किराये के पीजी में रहती हैं। मेहनत-मजदूरी करती हैं। बेटी भी उनके साथ साफ-सफाई का काम करती थी।
मां के अनुसार, राज पटेल उनकी बेटी को काफी समय से परेशान कर रहा था। इससे उसकी बेटी मानसिक रूप से परेशान रहती थी। 12 अगस्त को मां काम पर गई थीं। करीब 11 बजे उनकी छोटी बेटी ने बड़ी बेटी को कमरे में लटका हुआ पाया। परिजन उसे सिविल अस्पताल फेज-6 मोहाली ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां ने अपने बयान में राज पटेल पर बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। जांच अधिकारी एएसआई नरिंदर सिंह ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलने के बाद जांच की गई। पुलिस ने राज पटेल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आत्महत्या के कारणों और आरोपी की भूमिका की जांच जारी है।
सिविल अस्पताल फेज-6 से किशोरी के मृत अवस्था में अस्पताल पहुंचने की सूचना मिलने के बाद अस्पताल में जाकर जांच की गई। इसी दौरान मां अपनी छोटी बेटी के साथ थाने पहुंचीं और बयान दर्ज करवाया। बयान के आधार पर पुलिस ने राज पटेल निवासी कुंभड़ा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के पीछे बताए जा रहे कारणों और आरोपी की भूमिका की जांच जारी है। - नरिंदर सिंह, एएसआई, जांच अधिकारी