फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Four robbers arriving in a Mahindra Thar made off with lakhs in cash from an Axis Bank ATM

Mohali News: थार में आए चार लुटेरों ने एक्सिस बैंक के एटीएम से लाखों नकदी की पार

Tue, 18 Aug 2026 01:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Four robbers arriving in a Mahindra Thar made off with lakhs in cash from an Axis Bank ATM
जीरकपुर। स्वतंत्रता दिवस की रात नकाबपोश चार लुटेरों ने भबात-नाभा रोड पर पर एक्सिस बैंक के एटीएम को निशाना बनाया। लुटेरे एटीएम काटकर अंदर से नकदी लेकर भाग गए। पुलिस ने चार अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह वारदात 15 और 16 अगस्त की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे आस्था अपार्टमेंट के बाहर हुई। लुटेरे एक थार गाड़ी में आए थे और उन्होंने एटीएम केबिन के अंदर घुसते ही सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे कर दिया। इससे कैमरों में उनकी कोई फुटेज कैद नहीं हो सकी। इसके बाद, उन्होंने कटर और अन्य औजारों का उपयोग कर नकदी वाले बॉक्स को काट लिया। लुटेरे नकदी को अपने साथ लाए बैग में भरकर मौके से भाग गए। जांच अधिकारी जसवंत सिंह ने बताया कि पुलिस को एक राहगीर ने फोन कर सूचना दी थी कि एटीएम में चोरी हो रही है। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही लुटेरे कैश बॉक्स लेकर भाग चुके थे। उन्होंने बताया कि तीन से चार लुटेरे थार गाड़ी में आए थे और उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद आस्था अपार्टमेंट सहित आसपास की एक दर्जन से अधिक सोसाइटियों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। इन फुटेज से लुटेरों की गतिविधियों का पता चला है। पुलिस ने साइबर विशेषज्ञों की मदद से घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों से चलने वाले मोबाइल फोन के डंप डेटा भी उठाए हैं। सोसाइटियों के गेट के बाहर रात की ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्डों से आने-जाने वालों का रजिस्टर रिकॉर्ड भी लिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि भबात-नाभा रोड पर स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हैं। सड़क पर अंधेरा रहने के कारण लोग रात में आवाजाही से बचते हैं। पुलिस का मानना है कि लुटेरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले सड़क की कई दिनों तक रेकी की थी। उन्होंने अंधेरे का फायदा उठाकर एटीएम के अंदर और बाहर निगरानी रखी।
विज्ञापन




घटना 15 व 16 अगस्त की रात की करीब डेढ़ से दो बजे की बीच की है। उनको किसी राहगीर ने कॉल कर सूचना दी के एटीएम में चोरी हो रही है। जिसके तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो लुटेरे मशीन के कैश बॉक्स लेकर फरार हो चुके थे। तीन से चार लुटेरे थार गाड़ी में आए थे जिनकी तलाश की जा रही है। एटीएम के सीसीटीवी के कैमरे पर लुटेरों ने स्प्रे कर दिया था। बाकी सीसीटीवी लेकर व आसपास के सीसीटीवी फुटेज से जांच की जा रही है। - जसवंत सिंह, जांच अधिकारी थाना जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed