{"_id":"6a83688569c108fc79021109","slug":"lawyers-house-burgled-in-broad-daylight-cash-worth-rs-125-lakh-and-jewellery-worth-lakhs-stolen-mohali-news-c-289-1-pkl1068-1879-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: वकील के घर दिनदहाड़े चोरी, सवा लाख रुपये की नकदी और लाखों के गहने किए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: वकील के घर दिनदहाड़े चोरी, सवा लाख रुपये की नकदी और लाखों के गहने किए पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। फेज-1 में एक वकील के घर दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई है। चोर घर से 1.25 लाख रुपये नकदी, सोने-हीरे की चार अंगूठियां और चांदी के दो भारी झुमके ले गए। यह घटना तब हुई जब परिवार के सदस्य घर से बाहर थे। पीड़ित इंद्रजीत सिंह चंडीगढ़ जिला अदालत में एडवोकेट हैं। उनकी पत्नी रुपिंदर पाल कौर मोहाली जिला अदालत में वकालत करती हैं। 13 अगस्त को सुबह करीब 10 बजे उनकी पत्नी अदालत के लिए निकलीं। इसके बाद 10:15 बजे इंद्रजीत सिंह भी चंडीगढ़ के लिए निकल गए। दोपहर करीब दो बजे घर लौटने पर उन्होंने सामान बिखरा देखा। जांच में पता चला कि लकड़ी के दो दरवाजे और जाली वाला दरवाजा टूटा हुआ था। अलमारी से 1 लाख 25 हजार रुपये और गहने गायब थे। कुछ बैंक संबंधी दस्तावेज भी चोरी हुए हैं।
पुलिस जांच शुरू
इंद्रजीत सिंह ने पहले अपने स्तर पर पड़ताल की। इसके बाद 14 अगस्त को पुलिस को शिकायत दी। फेज-1 थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 305 और 331(3) के तहत मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर मनप्रीत सिंह ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।