{"_id":"6a8368b750b67c3575025b26","slug":"major-police-reshuffle-12-sp-rank-officers-transferred-from-mohali-mohali-news-c-71-1-mli1010-146015-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस में बड़ा फेरबदल : मोहाली से एसपी रैंक के 12 अधिकारियों का हुआ तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस में बड़ा फेरबदल : मोहाली से एसपी रैंक के 12 अधिकारियों का हुआ तबादला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। पंजाब पुलिस ने मोहाली में तैनात करीब 12 पुलिस अधीक्षकों (एसपी) का बड़े स्तर पर तबादला किया है। इस फेरबदल में ऑपरेशन्स, मुख्यालय, इन्वेस्टिगेशन, ट्रैफिक और ग्रामीण पुलिसिंग जैसे कई महत्वपूर्ण पद प्रभावित हुए हैं। पुलिस विभाग ने इसे प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया है, हालांकि इसे आगामी विधानसभा चुनावों से पहले पुलिस व्यवस्था मजबूत करने की कवायद के तौर पर भी देखा जा रहा है। इस तबादले के तहत कई अधिकारियों को मोहाली से बाहर भेजा गया है। हरसिमरत सिंह को रूपनगर का पुलिस अधीक्षक मुख्यालय नियुक्त किया गया है। गुरिंदरबीर सिंह को बरनाला में एएनटीएफ एवं इन्वेस्टिगेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोहाली के पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक नवनीत सिंह का तबादला होशियारपुर के पुलिस अधीक्षक इन्वेस्टिगेशन के तौर पर हुआ है। मोहित अग्रवाल अब पटियाला शहर के पुलिस अधीक्षक होंगे। मनप्रीत सिंह को संगरूर में पुलिस अधीक्षक इन्वेस्टिगेशन के पद पर भेजा गया है। दीपक सिंह को मोहाली में स्पेशल ब्रांच, एजीटीएफ की जिम्मेदारी दी गई है। रमनदीप सिंह को होशियारपुर का पुलिस अधीक्षक मुख्यालय नियुक्त किया गया है। तलविंदर सिंह गिल को मोहाली में पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम-I का कार्यभार सौंपा गया है।
अन्य जिलों में भी प्रभाव
फेरबदल का असर डेराबस्सी और राजपुरा की पुलिस व्यवस्था पर भी पड़ा है। पुलिस अधीक्षक डेराबस्सी बिक्रमजीत सिंह बराड़ को पटियाला कमिश्नरेट के तहत राजपुरा का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। पृथ्वी चहल को रूपनगर में एएनटीएफ की जिम्मेदारी मिली है। करमवीर सिंह को मलेरकोटला का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम-2 का तबादला बठिंडा के पुलिस अधीक्षक पद पर किया गया है।
मोहाली में नई नियुक्तियां
तबादलों के बाद मोहाली में खाली हुए महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों को तैनात किया गया है। आकाशदीप सिंह औलख को पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन्स एवं पीबीआई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवरीत सिंह को पुलिस अधीक्षक मुख्यालय नियुक्त किया गया है। नवनीत कौर गिल को पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक और रमिंदर सिंह को पुलिस अधीक्षक इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी का कार्यभार दिया गया है।