{"_id":"6a8368e2db534d5891062db7","slug":"suntech-city-project-ed-summons-ias-kanwalpreet-kaur-brar-questioning-to-take-place-today-mohali-news-c-289-1-pkl1068-1857-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनटेक सिटी प्रोजेक्ट : आईएएस कंवलप्रीत कौर बराड़ को ईडी का समन, आज होगी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनटेक सिटी प्रोजेक्ट : आईएएस कंवलप्रीत कौर बराड़ को ईडी का समन, आज होगी पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब कैडर की आईएएस अधिकारी कंवलप्रीत कौर बराड़ को समन भेजा है। यह समन सनटेक सिटी मेगा प्रोजेक्ट से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में भेजा गया है। उन्हें 18 अगस्त को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा गया है। ईडी की जांच मुख्य रूप से सनटेक सिटी मेगा प्रोजेक्ट के लिए जमीन के इस्तेमाल में बदलाव यानी संशोधित सीएलयू की मंजूरी से जुड़ी प्रक्रिया पर केंद्रित है। कंवलप्रीत कौर बराड़ वर्ष 2024 में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की डायरेक्टर के पद पर तैनात थीं। इसी दौरान प्रोजेक्ट से संबंधित कुछ मंजूरियां दी गई थीं। ईडी अब उस समय विभाग में तैनात अन्य अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने अधिकारी को ईमेल के माध्यम से समन भेजा है।
फर्जी सहमति पत्रों का आरोप
जांच के दौरान ईडी के सामने यह आरोप आया है कि सनटेक सिटी प्रोजेक्ट के लिए जमीन मालिकों के जाली हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान वाले कथित फर्जी सहमति पत्रों का इस्तेमाल किया गया। इन दस्तावेज के आधार पर प्रोजेक्ट के लिए मंजूरी लेने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। ईडी अब यह पता लगाने में जुटी है कि कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल किस स्तर तक किया गया। साथ ही, संबंधित विभागों की ओर से मंजूरी देने से पहले इन दस्तावेज की जांच किस तरह की गई थी।
अन्य अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में
जांच एजेंसी प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों और अन्य संबंधित लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। खास तौर पर सीएलयू की मंजूरी की प्रक्रिया, दस्तावेज की जांच और संबंधित विभागों में फाइलों के निस्तारण को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, कंवलप्रीत कौर बराड़ से पूछताछ के दौरान उस समय विभाग में लिए गए फैसलों और सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से संबंधित मंजूरियों के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है। मामले में प्रोजेक्ट से जुड़े अन्य अधिकारियों और लोगों को भी पूछताछ के लिए बुलाए जाने की संभावना है।