फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Amar Ujala Ground Report: Private bus operators have taken over the police beat box at the Phase-6 bus stand

अमर उजाला ग्राउंड रिपोर्ट : फेज-6 बस अड्डे के पुलिस बीट बॉक्स पर निजी बस संचालकों का कब्जा

Tue, 18 Aug 2026 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Ground Report: Private bus operators have taken over the police beat box at the Phase-6 bus stand
मोहाली। शहर के फेज-6 स्थित बस अड्डे पर पुलिस बीट बॉक्स को निजी बस संचालकों ने टिकट घर बना दिया है। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस अड्डे पर बैठने की उचित व्यवस्था नहीं है और न ही बसों के रूट चार्ट लगाए गए हैं। यात्रियों को खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। शहर के अन्य बस अड्डों और बस स्टॉप की व्यवस्था भी बदहाल है। कई जगहों पर यात्रियों के बैठने की उचित व्यवस्था नहीं है। बसों के रूट चार्ट उपलब्ध न होने से यात्रियों को लंबी दूरी और स्थानीय बसों को पकड़ने में दिक्कत होती है। बस अड्डे के अंदर टिकट के किराए और पीने के पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं है। रोजाना सफर करने वाले तरमिंदर सिंह, परमजीत सिंह और सुलेखा सिंह ने बताया कि बसों की सही जानकारी नहीं मिलती। इससे दूसरे शहरों से आने वाले यात्रियों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। उन्हें अक्सर बस चालकों और परिचालकों से पूछकर जानकारी जुटानी पड़ती है।
विज्ञापन




बदहाल व्यवस्था पर अधिकारियों का बयान

नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह सामाना ने इस समस्या पर संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही परिवहन विभाग के साथ बैठक की जाएगी। इस बैठक में सभी बस स्टॉप पर बसों के रूट चार्ट लगाने पर विचार होगा। पुलिस अधीक्षक दिलप्रीत सिंह ने भी मामले की जांच का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस बीट बॉक्स पर निजी कब्जे की जांच होगी और जल्द ही वहां पुलिस तैनात की जाएगी।
विज्ञापन




अन्य बस स्टॉप का हाल

फेज-6 बस अड्डे के अलावा शहर के अन्य बस स्टैंड का भी दौरा किया गया। फेज-2 से सफर करने वाले राजेश कुमार ने बताया कि वहां भी रूट चार्ट नहीं हैं। इस कारण बसों के रूटों की जानकारी नहीं मिल पाती है। फेज-3, फेज-4 और फेज-5 में बने बस अड्डों का भी यही हाल है। नगर निगम द्वारा बनाए गए इन बस स्टॉप पर भी यात्रियों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस स्टैंड पर अगर किसी पुलिस बीट बॉक्स पर इस तरह का कब्जा है, तो इसे चेक कराउंगा। जल्द ही इस बूथ से प्राइवेट पार्टी को हटाकर पुलिस की तैनाती की जाएगी। - दिलप्रीत सिंह, एसपी सिटी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed