सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   3rd National Deaf Shooting Championship in Mohali: Chandigarh's Mahid Sandhu wins gold, Dhanush wins men's medal

मोहाली में तीसरा नेशनल डेफ शूटिंग चैंपियनशिप : चंडीगढ़ की माहिद संधू ने गोल्ड, धनुष ने पुरुषों में लहराया परचम

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
3rd National Deaf Shooting Championship in Mohali: Chandigarh's Mahid Sandhu wins gold, Dhanush wins men's medal
विज्ञापन
मोहाली। फेज-6 के शूटिंग रेंज में तीसरी नेशनल डेफ शूटिंग चैंपियनशिप में देशभर के मूक-बधिर निशानेबाज अपनी सटीक निशानेबाजी का लोहा मनवा रहे हैं। प्रतियोगिता के शुरुआती मुकाबलों में चंडीगढ़, तेलंगाना और ओडिशा के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। पुरुषों के 10 मीटर एयर राइफल मुकाबले में तेलंगाना के धनुष एस ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। ओडिशा के मोहित कुमार ने कड़े मुकाबले के बाद रजत पदक हासिल किया।
Trending Videos

गुजरात के मोहम्मद को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। महिलाओं के वर्ग में चंडीगढ़ की माहिद संधू ने घरेलू मैदान पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। महाराष्ट्र की नताशा उदय जोशी ने सिल्वर मेडल जीता, जबकि हरियाणा की जतिंदर कौर ने ब्रांज मेडल हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के दौरान नेशनल डेफ एसोसिएशन की जनरल सेक्रेटरी अनुजा जंग ने विशेष रूप से शिरकत की और विजेताओं को मेडल पहनाकर उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर पंजाब डेफ एसोसिएशन के सेक्रेटरी रिंकू सिंघल भी मौजूद रहे, जिन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजनों से मूक-बधिर खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बड़ा मंच मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed