{"_id":"69d96521d7b5509d0802e1e5","slug":"644-principals-and-teachers-participated-in-the-capacity-building-training-program-mohali-news-c-71-1-spkl1025-141159-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम में 644 प्रिंसिपल और शिक्षक हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम में 644 प्रिंसिपल और शिक्षक हुए शामिल
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और स्कूल प्रबंधन को मजबूत करने के उद्देश्य से पहली बार क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम (कैपेसिटी बिल्डिंग ट्रेनिंग-कम-वर्कशॉप) की शुरुआत की है। यह कार्यक्रम 50 घंटे के अनिवार्य कंटीन्यूस प्रोफेशनल डेवलपमेंट (सीपीडी) फ्रेमवर्क के तहत आयोजित किया जा रहा है। पीएसईबी ऑडिटोरियम में आयोजित इस प्रशिक्षण के पहले चरण में मोहाली, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, शहीद भगत सिंह नगर और रोपड़ जिलों से 644 प्रिंसिपल और शिक्षकों ने भाग लिया। बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने कहा कि यह पहल शिक्षा में डिजिटलाइजेशन और अकादमिक उत्कृष्टता को जोड़ने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
Trending Videos
उन्होंने बताया कि तकनीक आधारित सिस्टम और प्रशिक्षित स्टाफ से सीखने के परिणामों में सुधार आएगा और कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी बनेगी। प्रशिक्षण में स्कूल क्वालिटी असेसमेंट, नेतृत्व क्षमता, डिजिटल गवर्नेंस और डेटा आधारित निर्णय प्रक्रिया पर विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों, स्किल आधारित शिक्षा और स्टूडेंट-केंद्रित दृष्टिकोण से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम में अंग्रेजी संचार कौशल को बढ़ाने के साथ-साथ मातृभाषा पंजाबी के महत्व पर भी जोर दिया गया। इसके अलावा स्टेम शिक्षा को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों में नवाचार को प्रोत्साहित करने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।