सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Broken sewerage lines, piles of garbage, Municipal Corporation expresses displeasure

Mohali News: टूटी सीवरेज लाइनें, लगे कूड़े के ढेर, नगर निगम ने जताई नाराजगी

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Broken sewerage lines, piles of garbage, Municipal Corporation expresses displeasure
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम मोहाली का कार्यकाल शनिवार को समाप्त होने जा रहा है। चार वर्षों की कार्यप्रणाली को लेकर भाजपा नेताओं ने कड़ी नाराजगी जताई है। भाजपा नेता उमा कांत तिवारी, परमजीत कौर ग्रेवाल और बचन सिंह ने कहा है कि निगम की कार्यप्रणाली पूरी तरह निराशाजनक रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में जगह-जगह टूटी सीवरेज लाइनें, ओवरफ्लो पानी, जर्जर सड़कें और सफाई व्यवस्था की खराब हालत ने लोगों को भारी परेशानी में डाला है। इसके अलावा कम्युनिटी हॉल की खराब स्थिति भी चिंता का विषय बनी रही। नेताओं ने कहा कि यह स्थिति कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच आपसी टकराव का परिणाम है। इसका खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अब तक डंपिंग ग्राउंड के लिए जगह तक निर्धारित नहीं की गई है। इससे शहर में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed