सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   City development turns into chaos, traffic jams and filth become commonplace

Mohali News: शहर का विकास अव्यवस्था तब्दील, जाम और गंदगी हुई आम

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
City development turns into chaos, traffic jams and filth become commonplace
विज्ञापन
जीरकपुर। तेजी से विकसित हो रहे जीरकपुर में विकास की रफ्तार अब अव्यवस्था में बदलती नजर आ रही है। शहर की सड़कों पर जाम, कॉलोनियों में सीवर ओवरफ्लो और हर तरफ अतिक्रमण ने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को चुनौती बना दिया है। वीआईपी रोड, बलटाना लाइट पॉइंट, पटियाला चौक आदि स्थान जाम के केंद्र बिंदु बनकर रह गए हैं। सुबह और शाम दस मिनट का समय 30 मिनट में तय होता है। एंबुलेंस और स्कूल बसें भी जाम में फंस जाती हैं। यह समस्या अवैध पार्किंग, बढ़ती गाड़ियां और अतिक्रमण के कारण और भी बढ़ रही है। संवाद
Trending Videos



ढकोली–बलटाना में बेकाबू हालात
ढकोली, बलटाना और सिंहपुरा में सोसाइटियां तेजी से बढ़ रहीं हैं। सड़कें और पार्किंग व्यवस्था कम पड़ रही है। बिना मास्टर प्लान के हुआ विकास लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। कई इलाकों में सीवर ओवरफ्लो होने से सड़कों पर गंदगी और बदबू फैल रही है। बरसात में हालात और भी खराब हो जाते हैं। इस कारण बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अतिक्रमण ने छीनी सड़कें
बस स्टॉप, मार्केट और सड़कों पर अवैध कब्जा, रेहड़ी-फड़ी और अवैध दुकानें सड़कों को संकरी बना रही है। इस कारण ट्रैफिक और पैदल चलने वालों दोनों को परेशानी होती है। ट्रैफिक पुलिस के चालान और नगर परिषद की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सीमित होकर रह गई है क्योंकि ट्रैफिक पुलिस जीरकपुर और नगर परिषद जीरकपुर स्टाफ की कमी से जूझ रहा है।


सोसाइटी के लिए सख्त नियम बनाएं
स्थानीय निवासियों संजय शर्मा, रवि कुमार, कुलभूषण शर्मा, गुरसेवक सिंह, सिमरनजीत सिंह, नेहा शर्मा, डॉ अजय यादव का कहना है कि स्थायी ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान से ट्रैफिक समस्या पर काबू पाया जाना चाहिए। सीवरेज और ड्रेनेज सिस्टम अपग्रेड करने पर काम करना चाहिए। अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाना चाहिए। नई सोसाइटी के लिए सख्त नियम लागू किए जाने चाहिए। शहर के प्रमुख क्षेत्रों की जांच की गई तो सामने आया कि जीरकपुर में विकास की गति तो तेज है, लेकिन बुनियादी ढांचा उसी अनुपात में नहीं बढ़ पाया। वीआईपी रोड और पटियाला चौक पर हर दिन लगने वाला जाम लोगों की सबसे बड़ी परेशानी बन चुका है। ढकोली और आसपास के इलाकों में सीवरेज और अतिक्रमण ने हालात और बिगाड़ दिए हैं।


सुपरसेक्शन मशीन के साथ सभी जगह पर सीवरेज की सफाई करवाई जाएगी। इससे आने वाले दिनों में यह समस्या काफी हद तक ठीक हो जाएगी। हमारी कोशिश है की बारिश से पहले पहले सारी सीवरेज लाइनें ठीक कर दी जाएं। टूटी हुई सड़कों पर लगातार काम चल रहा है जिस जिस सड़क का टेंडर लग चुका है, उसका काम करवाया जा रहा है। - साक्षी जिंदल, एसडीओ, नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed