{"_id":"69d964fc424348cb7c06cc90","slug":"tamanna-from-faridkot-is-the-punjab-topper-in-class-8th-mohali-news-c-71-1-spkl1025-141169-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: फरीदकोट की तमन्ना आठवीं में पंजाब टाॅपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: फरीदकोट की तमन्ना आठवीं में पंजाब टाॅपर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को साल 2025-2026 की आठवीं कक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी है। आठवीं में जैतों फरीदकोट के सरस्वती स्कूल की तमन्ना ने 600/600 नंबर लेकर पंजाब में पहला स्थान प्राप्त किया है। संगरूर के सरकारी मिडिल स्कूल अर्कवास की छात्रा जपनीत कौर ने 598 अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। फरीदकोट के संत मोहन दास मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कोट सुखिया की छात्रा जशनदीप कौर ने भी 598 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। समान अंक होने की स्थिति में कम उम्र के आधार पर मेरिट तय की गई।
बोर्ड के सचिव केशव गोयल और अन्य अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। इस परीक्षा में 10422 स्कूलों के 262966 बच्चे शामिल हुए थे। इसमें 253789 बच्चे प्रमोट हुए। इनकी पास प्रतिशत 96.51 रही है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणामों में 23 जिलों में पठानकोट अव्वल रहा। पठानकोट की 98.90% बच्चों ने परीक्षा पास की। बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने बताया कि इस बार परीक्षाएं अधिक सख्ती और पारदर्शिता के साथ आयोजित की गईं।
उन्होंने कहा कि भविष्य में प्रश्नपत्रों की गुणवत्ता और पाठ्यक्रम में सुधार के लिए और कदम उठाए जाएंगे। विद्यार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.pseb.ac.in और www.indiaresults.com प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। जो छात्र पास नहीं हो सके, उनके लिए जून 2026 में सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस बारे में शेड्यूल स्कूल लॉगिन और अलग-अलग माध्यमों से बताया जाएगा।
पठानकोट के बच्चे रहे अव्वल
जिलेवार पास प्रतिशत
1. पठानकोट – 98.90%
2. अमृतसर – 98.65%
3. गुरदासपुर – 98.43%
4. कपूरथला – 98.21%
5. तरनतारन – 97.98%
6. फतेहगढ़ साहिब – 97.90%
7. फिरोजपुर – 97.67%
8. होशियारपुर – 97.48%
9. शहीद भगत सिंह नगर – 97.31%
10. रूपनगर – 97.02%
11. फरीदकोट – 96.97%
12. जालंधर – 96.67%
13. मानसा – 96.57%
14. एसएएस नगर (मोहाली) – 96.41%
15. बरनाला – 96.05%
16. संगरूर – 96.04%
17. पटियाला – 95.93%
18. मोगा – 95.62%
19. मलेरकोटला – 95.61%
20. बठिंडा – 94.99%
21. फाजिल्का – 94.86%
22. लुधियाना – 94.64%
23. श्री मुक्तसर साहिब – 93.75%
Trending Videos