सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A car struck two young men walking, killing one and injuring the other

Mohali News: कार ने पैदल जा रहे दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
A car struck two young men walking, killing one and injuring the other
विज्ञापन
मोहाली। एयरपोर्ट रोड बलौंगी क्षेत्र में देर रात कार ने पैदल जा रहे दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान पवन कुमार (28) निवासी बलौंगी के रूप में हुई है, जो एयरपोर्ट रोड स्थित दमनरवानी रेस्टोरेंट में काम करता था। घायल युवक कुलदीप कुमार (22) निवासी उत्तराखंड को इलाज के लिए जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
Trending Videos

पुलिस को दिए बयान में मृतक के भाई चंदन कुमार ने बताया कि 3 फरवरी की रात करीब सवा 10 बजे वह अपने भाई पवन और साथी कुलदीप के साथ रेस्टोरेंट से काम खत्म कर पैदल घर लौट रहे थे। पवन और कुलदीप टीडीआई मार्केट के पास सड़क किनारे खड़े थे, उसी समय मोहाली की ओर से तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कुछ देर रुका, लेकिन भीड़ इकट्ठी होते ही भाग गया। घायलों को सिविल अस्पताल फेज-6 मोहाली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पवन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed