सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   In Harmilap Nagar Phase 1, residents protested the demolition of broken roads and the replacement of tiles, saying,

Mohali News: हरमिलाप नगर फेज-1 में टूटी सड़कों को उखाड़कर टाइल लगाने का लोगों ने जताया विरोध, कहा-

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
In Harmilap Nagar Phase 1, residents protested the demolition of broken roads and the replacement of tiles, saying,
विज्ञापन
जीरकपुर। टूटी सड़कों को उखाड़कर नगर परिषद हरमिलाप नगर फेज-1 में टाइलें लगवा रही है। टाइलें लगाने की शुरुआत बुधवार से तीन नंबर गली से हुई है, लेकिन स्थानीय लोग नगर परिषद के इस काम से संतुष्ट नहीं हैं। लोगों ने नाराजगी प्रकट कर आरोप लगाया है। फेज-1 निवासी प्रकाश सिंह भिंडर ने बताया कि नगर परिषद का करीब 12 साल बाद हरमिलाप नगर की जर्जर सड़कों की तरफ ध्यान गया है। अब सड़क उखाड़कर उसके नीचे से मोटी गिट्टी हटाकर जमीन पर रेता डालकर घटिया क्वालिटी की टाइल्स लगाई जा रही हैं। जब हरमिलाप नगर में 12 साल पहले डामर की सड़क बन चुकी है तो अब नगर परिषद फेज-1 को टाइल्स लगाकर पिंड बनाना चाहती है। नगर परिषद को हरमिलाप नगर फेज-1 में सड़क ही बनानी चाहिए। स्थानीय लोगों की मांग है कि यहां डामर की ही सड़क बनाई जाए।
Trending Videos




हमारे देश में जनता के लिए काम नहीं होता है। उन पर जबरदस्ती थोपा जाता है। जब लोग टाइल्स लगाने का विरोध कर रहे हैं तो क्यों जबरदस्ती नगर परिषद टाइल्स लगा रही है। जब पहले डामर की सड़क सड़क बनी हुई थी तो सड़क क्यों नहीं बन रही है। क्या जनता सरकार को पहले से भी कम टैक्स दे रही है। - प्रकाश सिंह भिंडर, हरमिलाप नगर फेज-1
विज्ञापन
विज्ञापन




हमारे देश का सिस्टम इतना भ्रष्ट है कि इसकी कोई सीमा नहीं है। जनता अपनी खून-पसीने की मेहनत से कमाए रुपये से टैक्स भरती है। फिर भी सुविधाओं के लिए मोहताज रहती हैं। शासन-प्रशासन में बैठे लोग जनता का खून चूसने में लगे हैं। करीब आठ साल से सड़कों में गड्ढे थे, अब भी घटिया काम हो रहा है। -राजेंद्र राणा, हरमिलाप नगर



एमसी के कर्मचारी जमीन पर रेता डालकर घटिया क्वालिटी की टाइल्स लगा रहे हैं। यह एक बारिश के बाद ही जमीन में धंस जाएगी। टाइल्स लगाने से पहले एमसी को जमीन के ऊपर पहले मोटी गिट्टी डालनी चाहिए तब टाइल्स लगानी चाहिए। -आरती, हरमिलाप नगर



स्थानीय लोग काली सड़क की मांग कर रहे हैं। नगर परिषद को लोगों की मांग पर ध्यान देना चाहिए और डामर की ही सड़क बनानी चाहिए। एमसी को जनता के साथ जबरदस्ती नहीं करनी चाहिए। -बबीता सिंह, हरमिलाप नगर



टाइल्स का ही टेंडर लगा है। अगर डामर की सड़क का टेंडर लगता तो नगर परिषद काली सड़क बनाती। जनता की बात अपनी जगह सही है, लेकिन एमसी सरकार की ओर से पास हुए टेंडर के हिसाब से ही काम करेगी। -परविंदर सिंह भट्टी, एग्जीक्युटिव ऑफिसर, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed