{"_id":"69b86e6bee97d0cadd02237a","slug":"a-car-with-a-bjp-flag-and-a-siren-was-seen-driving-through-the-city-and-the-police-issued-a-challan-mohali-news-c-71-1-mli1016-140253-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: भाजपा का झंडा लगाकर सायरन बजाते हुए शहर में दाैड़ाई कार, पुलिस ने किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: भाजपा का झंडा लगाकर सायरन बजाते हुए शहर में दाैड़ाई कार, पुलिस ने किया चालान
विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। सोमवार दोपहर करीब दो बजे शहर की व्यस्त सड़कों पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सायरन बजाती एक कार को रोकने की कोशिश कर रही ट्रैफिक पुलिस को चालक ने काफी देर तक शहर भर में दौड़ाए रखा। फिल्मी अंदाज में चले इस खेल के बाद आखिरकार पुलिस ने वाहन को काबू में लेकर चालक के खिलाफ ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन का चालान कर दिया। ट्रैफिक पुलिस के एएसआई सुखविंदर सिंह के अनुसार चेकिंग के दौरान एक कार तेज सायरन बजाते हुए गुजर रही थी, जिस पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगा हुआ था।
पुलिस ने वाहन को रोककर दस्तावेज जांचने का संकेत दिया, लेकिन चालक ने रुकने के बजाय गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और शहर में इधर-उधर घुमाता रहा। इस दौरान चालक लगातार ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करता रहा। मशक्कत और पीछा करने के बाद पुलिस टीम ने कार को रोक लिया। पूछताछ में चालक ने अपनी पहचान साहिल कुकरेजा के रूप में बताई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह खुद को हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुआ बताता दिखाई दिया। भाजपा पंजाब का उप-प्रधान होने का दावा करता नजर आ रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जब उससे सायरन लगाने की अनुमति के बारे में पूछा गया तो उसने केंद्र सरकार से अनुमति होने का दावा किया। इतना ही नहीं, उसने विधायक से लेकर मुख्यमंत्री तक की पहचान की धौंस दिखाई और डीएसपी से लेकर डीआईजी स्तर तक के अधिकारियों से बात करवाने की बात भी कहने लगा।
मामला बढ़ने पर चालक ने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों से ट्रैफिक इंचार्ज से बात कराने की मांग की। ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर मनफूल सिंह ने आरोप लगाया कि चालक ने उनसे भी बदसलूकी कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसके बाद इंस्पेक्टर मनफूल सिंह ने बिना किसी दबाव के कानूनी कार्रवाई कर एएसआई सुखविंदर सिंह को वाहन चालक के खिलाफ चालान करने के निर्देश दिए। पुलिस ने सायरन के अवैध प्रयोग और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों से दुर्व्यवहार के आरोप में चालान काट दिया। ट्रैफिक इंचार्ज ने पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भी भेज दी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद शहरभर में इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
Trending Videos