{"_id":"69af380b6ffad01d52047f28","slug":"a-dispute-arose-over-feeding-dogs-and-a-lawyer-was-injured-with-a-stick-studded-with-nails-mohali-news-c-71-1-mli1010-140016-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: कुत्तों को खाना खिलाने पर हुआ विवाद कील लगी लाठी से वकील को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: कुत्तों को खाना खिलाने पर हुआ विवाद कील लगी लाठी से वकील को किया घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। एरोसिटी इलाके में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर हुए विवाद में एक वकील पर कीलों लगी लाठी से हमला करने का मामला सामने आया है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पड़ोसी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना जीरकपुर पुलिस को दी शिकायत में तनुज मल्होत्रा निवासी मकान नंबर 6390, जी-ब्लॉक, एरोसिटी ने बताया कि उनका पड़ोसी कुलबीर सैनी निवासी मकान नंबर 6387, जी-ब्लॉक उनसे रंजिश रखता है।
आरोपी आरोप लगाता था कि वह उसके घर के पास कुत्तों को खाना डालते हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने कई बार स्पष्ट किया कि वह उसके घर के पास कुत्तों को खाना नहीं डालते, लेकिन इसके बावजूद आरोपी उन्हें गालियां देने के साथ धमकियां देता था। पीड़ित के मुताबिक 26 फरवरी को वह कुत्तों को खाना डालकर घर लौट रहे थे। जब वह आरोपी के घर के पास पहुंचे तो कुलबीर सैनी बाहर खड़ा मिला और उसने उन्हें रोक लिया। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद कुलबीर सैनी घर से एक लंबी लाठी लेकर आया, जिस पर नुकीली कीलें लगी हुई थीं। उसने लाठी से उनके सिर पर वार करने की कोशिश की। बचाव में हाथ आगे करने पर वार उनके हाथ पर लगा और उन्हें चोट आई। इसके बाद आरोपी ने फिर से लाठी से हमला किया, जिससे उनकी बांह पर चोट लगी। हमले के दौरान आरोपी लगातार गालियां देता रहा और जान से मारने की धमकी भी देता रहा।
घटना के बाद घायल तनुज मल्होत्रा ने सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया। मेडिकल लीगल रिपोर्ट में डॉक्टर ने दो चोटें दर्ज की हैं, जिनमें एक को साधारण और दूसरी को ऑर्थो राय व एक्स-रे के लिए रिजर्व रखा गया है।
एएसआई बलराज सिंह ने बताया कि शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी कुलबीर सैनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Trending Videos