सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Did not marry the girl after having a relationship, case registered

Mohali News: संबंध बनाकर युवती से नहीं की शादी, मामला दर्ज

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Did not marry the girl after having a relationship, case registered
विज्ञापन
मोहाली। युवती से संबंध बनाने के बाद शादी से इनकार करने का मामला सामने आया है। थाना बलौंगी पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान करणबीर सिंह निवासी जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है। पीड़िता ने एसएसपी मोहाली को दी शिकायत में बताया कि उसकी मुलाकात वर्ष 2019 में मोहाली में करणबीर सिंह से हुई थी।
Trending Videos

आरोपी ने खुद को फिल्म बनाने का काम करने वाला बताया और कहा कि वह फिल्मों के माध्यम से लोगों को विदेश भेजने और इमिग्रेशन से जुड़ा काम करता है। इसी दौरान दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ गई और मुलाकातें होने लगीं। पीड़िता के अनुसार कुछ समय बाद करणबीर ने उससे शादी करने की बात कही और दोनों ने एक-दूसरे को अपने परिवारों से भी मिलवाया। इसके बाद उसके साथ संबंध बनाता रहा। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने साफ इनकार कर दिया। मामले की शिकायत मिलने के बाद थाना बलौंगी पुलिस ने आरोपी करणबीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed